फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   road jam

जींद-नरवाना मार्ग डेढ़ घंटे किया जाम

Wed, 01 Jul 2015 12:23 AM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शीतलपुरी कॉलोनी में पिछले दो दिनों से बिजली की समस्या से जूझ रहे लोगों ने जींद-नरवाना मार्ग को  जाम कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे लगे जाम से वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि कॉलोनी में पिछले कई माह से कम वोल्टेज की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। जाम की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी संदीप हुड्डा मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कॉलोनी के लोग बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े रहे। मामला बिगड़ता देख बिजली निगम के एसडीओ चंद्रप्रकाश मौके पर पहुंचे और समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। लगभग डेढ़ घंटे के बाद लोग जाम खोलने को तैयार हुए।
विज्ञापन


शीतलपुरी कॉलोनी निवासी महेंद्र, संजय, पताशो, राज देवी, राजवंती, कैलाशो ने बताया कि कई माह से उनकी कॉलोनी में दिक्कत आ रही है। पहले जहां कम वोल्टेज की बिजली आती थी, लेकिन पिछले दो दिन से कॉलोनी में बिजली ही नहीं आ रही है। गर्मी के इस मौसम में बिजली नहीं आने से जहां बच्चे और बुजुर्ग परेशान हैं वहीं पेयजल संकट भी गहरा रहा है। इस बारे में बिजली निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं किया जा रहा है। इससे परेशान होकर कॉलोनी के लोगों ने जाम लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कई वर्ष पहले ही बिजली निगम ने लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर लगाया था, लेकिन ट्रांसफार्मर लगने के बाद कॉलोनी में घरों की संख्या बढ़ने के साथ लोड भी बढ़ा है, लेकिन ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के साथ-साथ तार भी जर्जर हो चुके हैं। इसके कारण कॉलोनी में अक्सर बिजली गुल रहती है और आती है तो वोल्टेज भी कम रहता है। कम वोल्टेज बिजली आने से पानी की मोटर भी नहीं चल पाती है और हर घर में बिजली के उपकरण जल रहे हैं। इससे लोगों को भारी नुकसान हो रहा है। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि समयानुसार कॉलोनी के लोग बिजली का बिल भी भर रहे हैं, लेकिन निगम फिर भी पूरी बिजली नहीं दे रहा है। निगम की इस मनमानी से कॉलोनी के लोग परेशान हो चुके हैं।

बिजली के साथ पेयजल संकट भी गहराया

शीतलपुरी कॉलोनी निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि पिछले लंबे समय से कॉलोनी में बिजली संकट है। कम वोल्टेज से घरों में पानी की मोटर भी नहीं चल पाती है और कॉलोनी में वाटर सप्लाई भी सही नहीं है। इसलिए नलकूप व सबमर्सिबल के सहारे लोग काम चलाते हैं, लेकिन बिजली वोल्टेज कम और बिजली गुल रहने के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया है। इसके बारे में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।

जल रहे उपकरण

कॉलोनी निवासी दलबीर फौजी ने बताया कि कम वोल्टेज आने से बिजली के उपकरण जल रहे हैं। कॉलोनी में ऐसा कोई घर नहीं है जहां पर घरेलू बिजली के उपकरण न जले हों। कॉलोनी के लोग बिजली के बिलों का पूर्ण भुगतान कर रहे हैं, लेकिन वोल्टेज कम आने से जल रहे उपकरण से अलग से नुकसान झेलना पड़ रहा है। लेकिन एक-दो दिन से तो बिल्कुल ही बिजली नहीं आ रही है।


बारिश के कारण आ रही दिक्कत
बिजली निगम के एसडीओ चंद्र प्रकाश ने बताया कि शहर में बिजली शेड्यूल के अनुसार दी जा रही है। कई बार लाइन में फाल्ट आ जाता है और निगम के कर्मचारी तुरंत ही उसका समाधान कर देते हैं, लेकिन दो दिन से मौसम में बदलाव के कारण लाइन में खराबी आ जाती है और बारिश होने के कारण कर्मचारी भी सही तरीके से काम नहीं कर पाते है। कालोनी की लोगों की समस्या का तुरंत ही समाधान कर दिया जाएगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed