{"_id":"58e13ad34f1c1bf6465b45f5","slug":"rise-of-500-rupees-per-quintal-in-wheat-price-hooda-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की कीमत में हो प्रति क्विंटल 500 रुपये की वृद्धि : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की कीमत में हो प्रति क्विंटल 500 रुपये की वृद्धि : हुड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार को गेहूं के मूल्य में कम से कम 500 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद के लिए प्रदेश की मंडियों में कोई तैयारियां नहीं हैं और न ही किसानों की गेहूं खरीदी जा रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। जेलों में डांस जैसे कार्यक्रम करके कानून व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने के लिए प्रदेशभर में प्रदर्शन किए थे। रेल रोको अभियान भी चलाया, लेकिन आज सत्ता में आने के बाद भाजपा सभी वायदे भूल गई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में किसानों की चिंता करती है तो उसे स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तुरंत लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज खेती घाटे का सौदा बन चुकी है। किसानों को गेहूं पर 500 रुपये बोनस मिलना चाहिए ताकि उनका घाटा कुछ कम हो सके।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में महा गठबंधन के बन रहे समीकरण
पूर्व सीएम ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की अप्रत्याशित जीत पर कहा कि यदि उत्तरप्रदेश में महा गठबंधन होता तो यह हालात नहीं होते। अब लोकसभा चुनाव में महा गठबंधन के समीकरण बन रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री पद के छह उम्मीदवार थे, अब राहुल गांधी, नीतिश कुमार और ममता बनर्जी तीन रह गए हैं। मणिपुर, गोवा पंजाब में कांग्रेस ने सभी दलों से अधिक सीटें प्राप्त की लेकिन मणिपुर और गांव में भाजपा ने खरीद-फरोख्त को बढ़ावा देते हुए अपनी सरकार बना ली जो कि संवैधानिक रुप से बहुत ही निंदनीय है। मध्यप्रदेश में ईवीएम में गड़बड़ी के समाचारों बारे में हुड्डा ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। यह बहुत ही बड़ा मामला है। चुनाव आयोग को सभी राजनीतिक दलों को संतुष्ट करना चाहिए। उन्होंने जींद जेल में डांस कार्यक्रम पर कहा कि यह कानून व्यवस्था की बिगड़ी हालत का नतीजा है। प्रदेश सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकामयाब रही है। इस दौरान पूर्व विधायक जगबीर सिंह, कांग्रेस के प्रदेश सचिव जगबीर ढिगाना, जींद ब्लॉक अध्यक्ष ऋषिपाल, राममेहर मलिक, जिप की पूर्व चेयरपर्सन डॉ. वीना देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने पूछा हालचाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कान में कुछ कहे जाने की मीडिया रिपोर्ट पर हुड्डा ने कहा कि केंद्रीय हॉल में वे प्रधानमंत्री से मिले थे और इस दौरान उन्होंने बस उनका हालचाल पूछा था। इसमें कोई राजनीतिक बात नहीं हुई।