फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rhetoric intensified even before the Panchayat at Khatkar toll plaza on May 25

Jind News: 25 मई को खटकड़ टोल प्लाजा पर पंचायत से पहले ही बयानबाजी तेज

Mon, 15 May 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rhetoric intensified even before the Panchayat at Khatkar toll plaza on May 25
बैठक में भाग लेते कंडेला खाप प्रधान व अन्य लोग। संवाद
जींद। 25 मई को खटकड़ टोल पर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक व खिलाड़ियों के पहुंचने और पंचायत का मामला पेचीदा होता जा रहा है। कुछ लोग मीडिया में बयान जारी कर रहे हैं कि खटकड़ टोल कमेटी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जबकि खटकड़ टोल कमेटी के प्रधान सतबीर पहलवान बरसोला ने कहा कि उनका इस कार्यक्रम से कोई लेना देना नहीं है, उन्हें अभी तक इस प्रकार के कार्यक्रम होने की कोई सूचना भी नहीं है। वहीं कंडेला खाप की तरफ से कहा गया कि उनपर कुछ राजनीतिक लोग रुपये इकट्ठे करने का झूठा प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में कार्यक्रम को लेकर अभी तक कोई स्थिति स्पष्ट होती नजर नहीं आ रही है। कंडेला खाप के प्रवक्ता जगत सिंह रेढू ने कहा कि पूर्व राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर कुछ लोग चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। एक राजनेता ने सोशल मीडिया पर बयान दिया कि उन्होंने कंडेला खाप को 50 हजार रुपये दिए हैं। इस पर कंडेला खाप ने बैठक करके कड़ी आपत्ति जताई है। कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला व प्रेस प्रवक्ता जगत सिंह रेढू ने कहा कि कंडेला खाप ने इस कार्यक्रम के लिए कोई चंदा इकट्ठा नहीं किया और न ही कंडेला खाप इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। कंडेला खाप जब किसी कार्यक्रम का आयोजन करती है तो चंदा इकट्ठा नहीं करती। कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने के लिए कंडेला खाप पर चंदा लेने के आरोप लगा रहे हैं, जोकि गलत है।
विज्ञापन

खटकड़ टोल कमेटी के प्रधान सतबीर पहलवान बरसोला ने कहा कि खटकड़ टोल कमेटी द्वारा पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक व खिलाड़ियों का टोल पर कोई कार्यक्रम का आयोजन नहीं है। कुछ लोग जो खुद इस प्रकार का कार्यक्रम कर रहे हैं। उन्हें तो अभी तक इस प्रकार के कार्यक्रम की सूचना तक नहीं है। पैसे के लेनदेन या चंदा इकट्ठा करने के मामले की भी उनके पास कोई सूचना नहीं है। यदि खटकड़ टोल कमेटी इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करती तो पहले जिले की सभी खापों की बैठक करके सबकी राय लेकर ही कार्यक्रम करती। वह इस बारे में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत भी करेंगे। वहीं माजरा खाप के प्रवक्ता समुंदर सिंह फोर ने कहा कि उनके पास अभी तक इस कार्यक्रम का कोई निमंत्रण नहीं आया है। यदि निमंत्रण मिलता है तो वह पूर्व राज्यपाल और खिलाड़ियों का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
बेटियों को न्याय दिलाने के लिए किया जा रहा कार्यक्रम
किसान नेता हरिकेश काब्रछा ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन खटकड़ टोल अध्यक्ष मंडल की ओर से किया जा रहा है। इसमें सभी लोग अध्यक्ष हैंं। वह खुद भी इसमें शामिल हैं। पंचायत में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट पंचायत में आंदोलन के लिए समर्थन मांगेगे। अभी तक कार्यक्रम को लेकर किसी से कोई पैसा नहीं लिया गया है। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। प्रदेशभर की खापों को निमंत्रण दिया जा रहा है। यह एक सामाजिक कार्यक्रम है, इसमें कोई राजनीति नहीं है। कुछ लोग बिना वजह इस मामले को तूल दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
20 मई से माजरा खाप के लोग जंतर-मंतर पर धरने में लेंगे भाग
माजरा खाप पंचायत की बैठक में रविवार को निर्णय लिया गया कि 20 मई को खाप महिला पहलवानों के धरने पर पहुंचकर उनका समर्थन करेगी। इसमें खाप के लोग बड़ी संख्या में रवाना होंगे। प्रधान गुरविंदर सिंह संधु, सचिव महेंद्र सिंह सहारण ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, वह अपनी पहलवान बेटियों के साथ धरने पर डटे रहेंगे। प्रेस प्रवक्ता समुद्र सिंह फोर ने कहा कि गांव रूपगढ़ में खाप पंचायत चबूतरे का निर्माण शुरू किया जा रहा है, इसकी एक निर्माण कमेटी गठित की गई है, जिसमें 31 सदस्य सभी गांव व जातियों से शामिल किए गए हैं। यह कमेटी जहां निर्माण कार्य की देखरेख करेंगी वहीं जनप्रतिनिधियों से मिलकर अनुदान लेने का कार्य भी करेगी। रूपगढ़ के सरपंच दीपक अहलावत व प्रधान गुरविंदर सिंह संधू माजरा खाप पंचायत की अगुवाई में कमेटी कार्य करेंगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed