{"_id":"66e4a1445a8c7cebfd03e266","slug":"retired-se-cheated-of-rs-19-lakh-on-the-pretext-of-giving-a-flat-jind-news-c-199-1-sroh1007-122949-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फ्लैट देने का झांसा देकर रिटायर्ड एसई से 19 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फ्लैट देने का झांसा देकर रिटायर्ड एसई से 19 लाख की धोखाधड़ी
Sat, 14 Sep 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
जींद। सोसाइटी में फ्लैट देने का झांसा देकर सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता से 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामना आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक व्यक्ति को नामजद कर फर्म तथा उसमें शामिल लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गुलकनी गांव निवासी सज्जन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जनस्वास्थ्य विभाग में अधीक्षण अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह वर्ष 2013 में भिवानी में कार्यकारी अभियंता के पद पर कार्यरत थे। उसके पास रोहतक निवासी ललित सिंगला व उनका बेटा अभिमन्यु आए। उन्होंने बताया कि फ्लैट बनाने के लिए मां गायत्री एनक्लेव सोसाइटी का गठन किया है। उसके दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि सोसाइटी में पार्किंग समेत सभी प्रकार की सुविधा होंगी। उसने पावर हाउस दिल्ली रोड के निकट जगह ली है। उनकी बातों में आकर उसने दस लाख रुपये सत्यम ऑर्गेनिक फॉर्मिंग प्राइवेट मॉडल टाउन के खाते में जमा करवा दिए। साइट पर काम न शुरू होने पर उसने फोन कर पूछा तो वह तसल्ली देता रहा। इसके बाद उसने साढ़े सात लाख रुपये और जमा कर दिए। इसके बाद उसने अभिमन्यु को डेढ़ लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद भी साइट पर कोई काम नहीं हुआ। जब उससे इस बारे में पूछा तो बताया गया कि किसानों का आपस में विवाद हो गया है। इसके चलते सीएलयू लेने में दिक्कत आ रही है। इसके बाद वह ललित सिंगला से मिला, पर उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोपियों ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जब उसने मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि सोसाइटी की वहां पर कोई जमीन नहीं है। सदर थाना पुलिस ने सज्जन सिंह की शिकायत पर अभिमन्यु सिंगला, मैसर्ज अभिमन्यु रिसल हाइट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक, सत्यम ऑर्गेनिक फॉर्मिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक व अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।