फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   reservation, tailent, inteligancy,sangram singh

आरक्षण देश के टैलेंट को कर रहा खत्म : संग्राम सिंह

Sun, 05 Jun 2016 12:36 AM IST
jind
jind Updated Sun, 05 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
 प्रसिद्ध पहलवान एवं फिल्म अभिनेता संग्राम सिंह ने कहा कि आरक्षण देश के टैलेंट को खत्म कर रहा है। टैलेंटेड लोगों को मौका नहीं मिल रहा है और बिना टैलेंट के लोग आगे बढ़ रहे हैं। इसी का परिणाम है कि आरक्षण के चलते टैलेंटेड लोगों को देश में मौका नहीं मिल रहा और मजबूर होकर वे यूएसए, आस्ट्रेलिया व अन्य देशों में जाकर अपना टैलेंट दिखा रहे हैं, जबकि जिन लोगों में टैलेंट नहीं है वे देश को चला रहे हैं। अगर देश को आगे बढ़ाना है तो आरक्षण को खत्म करके टैलेंट को वरीयता देनी होगी। अगर देश से आरक्षण को खत्म नहीं किया जाता तो जाटों को भी आरक्षण दे देना चाहिए। शनिवार को संग्राम सिंह गांव निडानी में आयोजित शेर-ए-हरियाणा कबड्डी प्रीमियर लीग के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरक्षण सभी को समान देना चाहिए, अगर ऐसा नहीं है तो आरक्षण को खत्म कर देना चाहिए। इस दौरान सिंह ने जाट समुदाय के लोगों से पांच जून से होने वाले आरक्षण आंदोलन में शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन


आरक्षण कर देगा देश को बर्बाद
संग्राम सिंह ने कहा कि आरक्षण को लेकर गुजरात, राजस्थान, हरियाणा में आंदोलन हो चुका है। अगर ऐसा ही होता रहा तो देश कमजोर हो जाएगा और पाकिस्तान को हमला करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए देश को आगे बढ़ाने के लिए तुरंत ही आरक्षण को खत्म कर देना चाहिए और टैलेंट को आगे-आने देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed