{"_id":"6221029c16e38f1ab27326f3","slug":"relief-from-corona-on-thursday-ten-patients-became-healthy-jind-news-rtk640077167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से राहत, वीरवार को दस मरीज हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से राहत, वीरवार को दस मरीज हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से लगातार जिलावासियों को राहत मिल रही है। जिसके चलते वीरवार को 10 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए और अब केवल छह कोरोना संक्रमित मरीज ही जिले में सक्रिय हैं। इसमें से चार कोरोना संक्रमित जींद ब्लॉक, एक सफीदों व एक उझाना क्षेत्र से है। अलेवा, जुलाना, खरकरामजी, कालवा, नरवाना, उचाना सीएचसी के तहत आने वाले गांव कोरोना मुक्त हो चुके हैं।
हालांकि संक्रमण के मामलों में कमी आने के साथ ही सैंपलों की संख्या भी कम हो गई है। पहले जहां प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जाते थे लेकिन अब यह आंकड़ा 500 के आसपास पहुंच गया है। वीरवार को भी 519 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 612 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। स्वास्थ्य विभाग को वीरवार को 402 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। जिसमें एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो जाएगा। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि जिले में अब तक चार लाख 48,427 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 24,333 लोग संक्रमित मिले हैं और 550 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसमें से 23,777 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।