{"_id":"6ab41c649872ebfef90d04f5","slug":"regular-yoga-is-beneficial-for-physical-health-virendra-jind-news-c-199-1-sroh1006-160815-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित योग और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी : वीरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित योग और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी : वीरेंद्र
विज्ञापन
फोटो 23जेएनडी07-आयुष विंग में 11वें आयुर्वेद दिवस पर हुए कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सक और अन्य।
जींद। आयुष विभाग की ओर से बुधवार को नागरिक अस्पताल स्थित आयुष विंग में 11वें आयुर्वेद दिवस पर विशेष कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अमित रोहिला ने किया।
डॉ. पूनम, डॉ. निकिता, फार्मासिस्ट जयपाल और प्रवीण ने आयुर्वेद के विभिन्न पहलुओं, स्वास्थ्य संरक्षण और दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीआरएसयू के योग विभाग के इंचार्ज आचार्य वीरेंद्र ने आयुर्वेद दिवस के महत्व, आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से बताया।
उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को ध्यान साधना का अभ्यास भी कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योग और ध्यान मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हैं।
विज्ञापन
डॉ. अमित रोहिला ने कहा कि आयुष विभाग की ओर से आयुर्वेद एवं अन्य आयुष पद्धतियों के प्रचार-प्रसार और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और योग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य संरक्षण और निरोग जीवनशैली को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।