फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Registry work hanging due to the strike of Patwaris and Kanungo

Jind News: पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल से लटका रजिस्ट्री का कार्य

Tue, 27 Dec 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Registry work hanging due to the strike of Patwaris and Kanungo
मांगों लेकर प्रदर्शन करते पटवारी और कानूनगो। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जींद। पे ग्रेड बढ़ाने की मांग को लेकर चल रही पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। दूसरे दिन भी पटवारियों ने पटवार भवन से लेकर लघु सचिवालय तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और काम का बहिष्कार जारी रखा। हड़ताल के कारण रजिस्ट्री का कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहा। पटवारखाने में काम करवाने पहुंचे लोग भी भटकते नजर आए।
विज्ञापन

रजिस्ट्रियों के लिए 226 अप्वाइंटमेंट ऑनलाइन बुक की गई थी लेकिन 162 अप्वाइंटमेंट ही हो पाई। रेवेन्यू पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान यूनियन के प्रधान नरेश ढांडा ने कहा कि अन्य विभागों तथा पड़ोसी राज्यों की बजाय पटवारियों का पे ग्रेड कम है। 35400 रुपये पे ग्रेड करने की मांग पर सरकार के साथ सहमति भी बनी थी लेकिन पे ग्रेड को नहीं बढ़ाया गया, जिससे पटवारियों में रोष है। जिन लोगों ने फरद निकलवानी थी या डोमोसाइल या कृषि कार्य से संबंधित रिपोर्ट करवानी थी समेत अन्य कार्य ठप रहे। वहीं, रजिस्ट्री का कामकाज भी प्रभावित हुआ। रेवेन्यू पटवारियों के हड़ताल के चलते दिन भर में अलग-अलग तहसीलों में 162 रजिस्ट्रियां हो र्पाइं। अलेवा ब्लॉक में सात रजिस्ट्रियों के लिए अप्वाइंटमेंट बुक हुई थी, जिनमें से एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई। जींद में 69 रजिस्ट्रियों की ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट थी, जिनमें से 19 रजिस्ट्रियां नहीं हो पाई। जुलाना में 17 रजिस्ट्रियां, नरवाना में 16 रजिस्ट्रियां, सफीदों में पांच रजिस्ट्री पटवारियों की हड़ताल के चलते नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed