फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ramnivas Surjakheda had not yet joined the BJP

Jind News: अभी तक भाजपा में शामिल नहीं हुए थे रामनिवास सुरजाखेड़ा

Fri, 30 Aug 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 30 Aug 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Ramnivas Surjakheda had not yet joined the BJP
जींद। नरवाना से विधायक रहे रामनिवास सुरजाखेड़ा अभी तक भाजपा में शामिल नहीं हुए थे। इससे पहले ही उनपर दुष्कर्म का मामला दर्ज हो गया। अब सुरजेवाला की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। राजनीतिक रुप से भी उनको काफी नुकसान होगा। ऐसे में उनको किसी भी पार्टी से टिकट मिलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


रामनिवास सुरजाखेड़ा 2019 में जजपा की टिकट से नरवाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे। जजपा में रहते हुए ही उन्होंने जजपा के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया था। उनके कई बार तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल के पक्ष में बयान आ रहे थे। अभी 22 अगस्त को ही रामनिवास सुरजाखेड़ा ने जजपा से इस्तीफा दे दिया था। उसी दिन रामनिवास सुरजाखेड़ा ने भाजपा में जल्द शामिल होने की बात कही थी, लेकिन वह भाजपा में शामिल नहीं हो पाए थे। इसके बाद 26 अगस्त को कुरुक्षेत्र के पीपली में भाजपा द्वारा दलित सम्मेलन किया गया था। इस सम्मेलन में सुरजाखेड़ा के भाजपा में शामिल होने की सूचनाएं आने लगी, लेकिन वह इस सम्मेलन में भी भाजपा में शामिल नहीं हो पाए। अब क्यास लगाए जा रहे थे कि एक सितंबर को जींद में होने वाली जन आशीर्वाद रैली में रामनिवास सुरजाखेड़ा भाजपा में शामिल होंगे, लेकिन इससे पहले ही यह मामला हो गया। अब रामनिवास सुरजाखेड़ा की राजनीतिक मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। रामनिवास सुरजाखेड़ा नरवाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन अब ऐसा होना मुश्किल ही है। रामनिवास सुरजाखेड़ा के लिए यह राजनीतिक रुप से काफी बड़ा झटका है। जिस प्रकार से रामनिवास सुरजाखेड़ा ने मामला दर्ज होने के बाद अपनी फेसबुक आईडी पर लिखा है कि उनके खिलाफ यह राजनीतिक साजिश है, ऐसे में अब देखना होगा कि राजनीतिक सुरजाखेड़ा का राजनीतिक भविष्य अब क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed