फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rain water harvesting system will be installed in the city at a cost of 20 lakhs

Jind News: शहर में 20 लाख से लगेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Thu, 11 Sep 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rain water harvesting system will be installed in the city at a cost of 20 lakhs
11जेएनडी32-उचाना कलां के राजकीय स्कूल के पास वाला रास्ता जो पक्का होगा। स्रोत शहरवासी
उचाना। शहर में विकास की रफ्तार निरंतर तेज हो रही है। नगर पालिका ने 68 लाख रुपये से विकास कार्यों को लेकर टेंडर लगा रही है। गली निर्माण से लेकर अन्य विकास कार्यों के टेंडर लगाए जा रहे हैं। उचाना कलां में अंडरपास के पास राजकीय स्कूल के पास से जो रास्ता खेड़ी मसानिया रोड तक जाता है उसको नगर पालिका पक्का करेगी।
विज्ञापन

शहर में जहां-जहां बारिश के समय जलभराव की स्थिति होती है वहां पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। दोनों कामों को लेकर नपा की ओर से करीब 68 लाख रुपये के टेंडर जारी किए है। रास्ते को पक्का करने के लिए करीब 48 लाख तो अलग-अलग आठ जगहों पर लगने वाले रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर करीब 20 लाख के टेंडर जारी किए हैं।
विज्ञापन

विकास की रफ्तार शहर में कुछ महीनों से तेज हो रही है। नपा पार्षदों की मीटिंग में पारित हुए प्रस्तावों पर कार्य तेजी से चल रहा है। राजीव, सुनील व अमित ने कहा कि राजकीय स्कूल के पास से खेड़ी मसानिया सड़क तक रास्ता पक्का बनने से आवागमन में फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब राजकीय स्कूल पार करके लंबा चक्कर लगाकर वाहन चालक खेड़ी मसानिया रोड पर जाते हैं। ये रास्ता बनने के बाद करीब दो किलोमीटर कम सफर वाहन चालकों को तय करना होगा। यहां सीधे अंडर पास से इस रास्ते से खेड़ी मसानिया की तरफ वाहन चालक आ-जा सकेंगे।

वर्जन
राजकीय स्कूल उचाना कलां के पास रास्ते के निर्माण व रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर करीब 68 लाख रुपये के टेंडर लगाए गए है। विकास की रफ्तार निरंतर तेज हो रही है।-अशोक डांगी, सचिव नगर पालिका उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed