फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Railway station master's wife alleges dowry harassment, case registered

रेलवे के स्टेशन मास्टर की पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, केस दर्ज

Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Railway station master's wife alleges dowry harassment, case registered
जींद। एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में क्रेटा कार, मनपसंद फर्नीचर व अन्य सामान नहीं मिलने पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने उसे गलत दवाइयां देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन इस्टेट निवासी नेहा (27) ने बताया कि उसकी शादी 24 अक्तूबर 2020 को अर्बन इस्टेट निवासी अमनदीप के साथ हुई थी। अमनदीप रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर आदमपुर में तैनात है। नेहा के अनुसार ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी शादी के कार्ड बंटते ही कभी फर्नीचर तो कभी कार को लेकर बातें शुरू कर दी थीं। शादी के बाद उसको छोटी कार लाने के ताने मारकर बेइज्जत किया जाने लगा। आरोप है कि कभी छोटे होटल में शादी करने तो कभी कैश राशि देने की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। नेहा का आरोप है कि उसे पागल घोषित करने के लिए दिमाग में खराबी होने तो कभी हाथ-पैर में कंपन होने की बात कही गई। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे गलत दवाइयों का सेवन कराना शुरू कर दिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जब उसने दूसरे चिकित्सक से जांच करवाई तो पता लगा की उसको गलत दवाइयां दी जा रही हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उसको हर तरह से प्रताड़ित किया गया। इस मामले में महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति अमनदीप, ससुर सतबीर, सास कमलेश, ननद पूनम व सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed