फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Railway station gets recognition, name board installed at main gate

Jind News: रेलवे स्टेशन को मिली पहचान, मुख्य द्वार पर लगा नाम बोर्ड

Sat, 08 Nov 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 08 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Railway station gets recognition, name board installed at main gate
रेलवे स्टेशन पर लगाया नया स्वागत द्वार का बोर्ड। संवाद
नरवाना। रेलवे स्टेशन की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। स्टेशन के मुख्य द्वार पर हाल ही में नया स्टेशन नाम बोर्ड लगाया गया है जिससे स्टेशन को एक नई और आकर्षक पहचान मिली है। चमकदार अक्षरों में लिखा नरवाना रेलवे स्टेशन दूर से ही यात्रियों का ध्यान अपनी ओर खींचता है और यात्रियों का नए स्टेशन परिसर में स्वागत कर रहा है।
विज्ञापन

रेलवे विभाग के किए गए इस बदलाव से स्थानीय लोगों और यात्रियों में उत्साह देखा जा रहा है। स्टेशन का नया बोर्ड न केवल देखने में सुंदर है बल्कि यह शहर की आधुनिकता और विकास की दिशा में एक सकारात्मक संकेत भी देता है।
विज्ञापन

पहले जहां स्टेशन का पुराना बोर्ड जर्जर स्थिति में था, वहीं अब नया बोर्ड स्टेशन परिसर को पूरी तरह नया रूप दे रहा है। यात्रियों का कहना है कि अब स्टेशन का प्रवेश द्वार पहले से अधिक साफ-सुथरा और आकर्षक दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही स्टेशन परिसर में सफाई और सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य स्टेशन को यात्रियों के लिए सुविधाजनक और आधुनिक बनाना है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए रेलवे विभाग का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास शहर की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। बड़े शहरों जैसे नरवाना के रेलवे स्टेशन पर भी लिफ्ट सिस्टम देखने को मिलेगा।

नए स्टेशन पर हुई है यह सुविधा
नए रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधा की जा रही हैं। रेलवे स्टेशन के अंदर प्रवेश करते ही यात्रियों के लिए सामने एक बड़ा पार्क बनाया जा रहा है। एक तरफ ऑटो रिक्शा के लिए पार्किंग वहीं दूसरी ओर बाइक के लिए पार्किंग बनाई गई है जिसके चारों तरफ पौधे लगाकर हरियाली और ग्रीनरी को भी ध्यान में रखा गया है। वही आगे स्टेशन परिसर के अंदर जाते ही सबसे पहले आधुनिक टिकट घर वह प्लेटफार्म पर काफी सुंदर व भव्य शेड लगाए गए हैं वहीं यात्रियों को सुविधा के लिए एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए एक नया रेलवे ओवरब्रिज बनाया गया है वहीं कुछ समय बाद अब दोनों तरफ लिफ्ट की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।
वर्जन
रेलवे स्टेशन का काम लगभग पूरा हो गया है। फिलहाल प्लेटफॉर्म और शेड का काम चल रहा है। -रणधीर नैन, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन, नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed