फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Raids were conducted on fertilizer and seed dealers, no irregularities were found

Jind News: खाद-बीज डीलरों पर की छापेमारी, नहीं मिला गड़बड़झाला

Sat, 26 Jul 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 26 Jul 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Raids were conducted on fertilizer and seed dealers, no irregularities were found
25जेएनडी29-छापेमारी करने पहुंची सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग की टीम। संवाद
नरवाना। सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग की तीन टीमों ने शुक्रवार को दो गांवों में खाद-बीज डीलरों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीमों ने दुकानों और गोदामों में मौजूद स्टॉक की गहनता से जांच की, लेकिन उन्हें कहीं भी कोई गड़बड़ी नजर नहीं आई। सभी दुकानों पर स्टॉक सामान्य और नियमों के अनुसार पाया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग के एसआई विजेंद्र, सब इंस्पेक्टर सतपाल, चरण सिंह के साथ पंचकूला कृषि निदेशालय से डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रविंद्र हुड्डा व कीटनाशक विशेषज्ञों की टीम ने नरवाना में दस्तक दी। उनके साथ कृषि विभाग के एसडीओ सुनील दलाल भी शामिल रहे। टीमों ने सबसे पहले दनौदा गांव स्थित किसान बीज भंडार पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की। इसके बाद नेहरा गांव में सिहाग ट्रेडिंग कंपनी का निरीक्षण किया गया। दोनों ही स्थानों पर स्टॉक और रिकॉर्ड दुरुस्त मिले। पूरे दिनभर की छापेमारी के बाद भी किसी तरह की अनियमितता नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed