फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   QR code released for Abha ID

Jind News: आभा आईडी के लिए क्यूआर कोड जारी

Tue, 16 Apr 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 16 Apr 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
QR code released for Abha ID
15जेएनडी23: जिला प्रशिक्षण केंद्र पर मिटिंग में भाग लेते निजी अस्पताल संचालक। संवाद
अलेवा। आभा आईडी बनाने के लिए सोमवार को जिला प्रशिक्षण केंद्र पर जिले के निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक की। इसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डाॅ. गोपाल गोयल ने की। मुख्य रूप से आयुष्मान भारत की जिला नोडल अधिकारी डाॅ. दीक्षा यादव ने भाग लिया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डाॅ. गोपाल गोयल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अब जिला नागरिक अस्पताल में आने वाले हर मरीज की आभा (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) आईडी बनाने शुरू कर दी है। अब विभाग ने क्यूआर कोड भी सार्वजनिक कर दिया है, ताकि लोग अपने स्मार्ट मोबाइल से स्वयं आईडी जनरेट कर सकें। वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का हिस्सा है। जिले के अब तक सरकारी तथा गैर सरकारी 18 अस्पताल इस मिशन से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत की जिला नोडल अधिकारी डाॅ. दीक्षा यादव ने बताया कि आभा आईडी 14 डिजिट की यूनिक आईडी है। इस आईडी का लाभ यह कि मरीज को हर बार अस्पताल जाते समय मेडिकल रिपोर्ट साथ नहीं ले जानी पड़ेगी। आभा हेल्थ आईडी सभी मेडिकल जानकारी संग्रहीत करता है। मरीज आभा नंबर को चिकित्सक, बीमा कंपनी को साझा कर लाभ ले सकते हैं। आभा नंबर जनरेट करने के लिए मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से आरोग्य सेतु एप इंस्टाल करना होगा। आभा आईडी के साथ पुरानी बीमारियां, दवा की सूची, लैब रिपोर्ट, चिकित्सक से अपाइनमेंट और चेकअप के लिए रिमांइडर प्राप्त कर सकते हैं। आयुष उपचार संस्थानों में आभा हेल्थ आईडी कार्ड मान्य है। डाॅ. दीक्षा के मुताबिक आयुष्मान भारत योजना और चिरायु हरियाणा और निरोगी हरियाणा के पात्रों को भी आयुष्मान डिजिटल मिशन से जोड़कर उनकी आभा आईडी जनरेट की जा रही है।

15जेएनडी23: जिला प्रशिक्षण केंद्र पर मिटिंग में भाग लेते निजी अस्पताल संचालक। संवाद

15जेएनडी23: जिला प्रशिक्षण केंद्र पर मिटिंग में भाग लेते निजी अस्पताल संचालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed