Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Public life thrown into chaos by scorching heatwaves; temperature hits 44 degrees Celsius.

Jind News: लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

Mon, 25 May 2026 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Public life thrown into chaos by scorching heatwaves; temperature hits 44 degrees Celsius.
24जेएनडी25-भीष्ण गर्मी में गोहाना रोड पर मुंह ढके हुए दुपहिया वाहन चालक। संवाद
जींद। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रविवार सुबह ही तेज धूप और गर्म हवा का दौर शुरू हो गया था। दिनभर चली लू के कारण सड़कें सुनसान नजर आईं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से काफी अधिक है। वहीं रात के समय भी गर्म हवा चलने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
बिजली की बढ़ती खपत के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया है। कई इलाकों में अघोषित कट लगने से लोग परेशान दिखाई दिए। 24 घंटे में अघोषित कट लगने की 250 शिकायतें दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

गर्मी के कारण बिजली की खपत 83 से 84 लाख यूनिट हो गई है। दोपहर के समय ज्यादा कट लगते हैं। रविवार को पुराना बस अड्डा के आसपास के क्षेत्र में ज्यादा शिकायत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी का असर रविवार सुबह आठ बजे के बाद ही दिखाई देने लगा था। दोपहर होते-होते बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई। तेज धूप के कारण दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।
लू के चलते लोगों को मुंह, हाथ-पांव पर जलन महसूस हुई। वहीं अस्पतालों में भी गर्मी से संबंधित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। वहीं पेयजल की खपत बढ़ने से जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

आज से तपेगा नौतपा
सोमवार से नौतपा शुरू हो रहा है जिसके चलते गर्मी और अधिक बढ़गी। नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधे पड़ने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती है। इसी को देखते हुए लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक घरों से कम निकलने की सलाह दी गई है। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को कपड़े से ढकने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की हिदायत दी गई है।

वर्जन
अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान 44 डिग्री के आसपास बना रह सकता है और लू का असर जारी रहेगा। हालांकि इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मई के अंतिम दिनों में हल्के बादल छाने और बूंदाबांदी होने की संभावना बनेगी। इससे तापमान में करीब आठ से 10 डिग्री की गिरावट आएगी। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed