फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Public health department is playing with people's health in Julana

Jind News: जुलाना में जनस्वास्थ्य विभाग कर रहा लोगों की सेहत से खिलवाड़

Fri, 22 Nov 2024 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Public health department is playing with people's health in Julana
21जेएनडी08: करसोला माइनर में डाला जा रहा गंदा पानी। संवाद
जुलाना। जैजैवंती गांव के पास करसोला माइनर में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवरेज का गंदा पानी डाला जा रहा है। यह पानी आगे चलकर राजगढ़, देशखेड़ा, कमाच खेड़ा, मालवी, फ रमाना, बेडवा गांवों में जलघर के माध्यम से पेयजल में उपयोग किया जाता है। गंदा पानी सप्लाई में जाने से लोगों की सेहत के साथ जनस्वास्थ्य विभाग खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन


यह पानी किसी भी लिहाज से पीने लायक नहीं होता, अगर इस पानी का प्रयोग किया जाता है तो कैंसर व चर्म रोग जैसी बीमारियों के बढ़ने का डर रहता है। ग्रामीण इसका पहले कई बार विरोध भी कर चुके हैं, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। क्षेत्र के लोगों की मांग है कि सीवरेज का गंदा पानी माइनर में न डाला जाए, ताकि वह स्वच्छ पेयजल का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन


बाक्स

माइनर से जलघर, खेतों और तालाबों में जाता है गंदा पानी

जुलाना की करसोला माइनर से पानी जलघर के अलावा खेतों और तालाबों में भी जाता है। इससे पशुओं के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। जलघर के माध्यम से अगर पानी घरों तक जाता है तो ग्रामीणों में चर्मरोग, कैंसर, पेट में इंफेक्शन होने का डर रहता है। अगर खेतों में सिंचाई में पानी जाता है तो फसल खराब होने के साथ जमीन भी बंजर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

सीवरेज के पानी को ड्रैन में डालने के लिए पाइप लाइन दबाई जा रही है। माइनर में पानी डालने के अलावा पानी को कहीं ओर डालने का रास्ता नहीं था। अभी माइनर में पानी नहीं आ रहा है। इसलिए जलघरों में पानी सप्लाई नहीं किया जा रहा है। इस पानी को किसान अपने खेतों में प्रयोग कर सकते हैं।

-नरेंद्र लाठर, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed