{"_id":"66981a87b1817129a107f824","slug":"protested-by-banging-thali-jind-news-c-199-1-jnd1001-120083-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन
Thu, 18 Jul 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
भिवानी रोड पर थाली बजा कर प्रदर्शन करते कालोनीवासी।
जींद। भिवानी रोड रेलवे फाटक अंडरपास का निर्माण कार्य लंबे समय से बंद होने के चलते बुधवार को दुकानदारों तथा कॉलोनी के लोगों ने महाबीर कंप्यूटर के नेतृत्व में थाली बजा कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी लोगों का कहना था कि अंडरपास का निर्माण कार्य काफी लंबे समय से रुका है। सरकार व रेलवे विभाग कॉलोनी के लोगों की कोई सुध नहीं ले रहे हैं। रेलवे अंडरपास का निर्माण रुकने से हालात बद से बदतर हैं। इसी को लेकर काॅलोनी निवासी 27 जुलाई को धरना व प्रदर्शन करके अपना रोष जताएंगे।
महाबीर कंप्यूटर ने कहा कि अंडरपास का अधूरा कार्य होने की वजह से बरसात के समय काॅलोनियों व अंडरपास में लगभग 10 फुट तक पानी घुस जाता है। इस कारण जान का खतरा बना रहता है। अंडरपास की खुदाई के समय कई बिल्डिंग जर्जर हो गई हैं और गिरने के कगार पर हैं। पूरी मार्केट तबाह हो चुकी है। काॅलोनी में गली के रास्ते भी बंद हो चुके हैं। इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए शासन, प्रशासन, विधायक तथा रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई बात नहीं सुन रहा है। इसके कारण लोगों रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार व रेलवे विभाग काॅलोनी निवासियों की अनदेखी नहीं करे। अगर अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा तो आगामी रणनीति बना कर पूरे शहर के लोग एक बहुत बड़े आंदोलन का बिगुल बजाने के लिए तैयार हैं। इसकी जिम्मेवारी शासन व प्रशासन की होगी। 27 जुलाई को जींद-भिवानी रोड अंडरपास के काॅलोनीवासी धरना व प्रदर्शन करके अपना रोष प्रकट करेंगे। इस अवसर पर राधेश्याम गुप्ता, डाॅ. ओमा अत्री, डाॅ. सुरेश देव कौशिक, पंडित रामकुमार, पूर्ण चंद गर्ग, राजेंद्र सैनी, नरेश जैन, गीता राम शास्त्री, सत्यनारायण अग्रवाल, लखपति, चंद्रावती, संतोष, जगवंती, सुनीता देवी, कुसुम गोयल व अन्य काॅलोनी के लोग मौजूद रहे।
काम किस कारण रुका हुआ है, इसके बारे में पता किया जाएगा। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा, जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा।
- मोहम्मद इमरान रजा, डीसी