{"_id":"6043bf5e8ebc3ee97d237383","slug":"protest-privetisation-rate-increase-mcp-jind-news-rtk5986783127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई व निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई व निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
बढ़ती मंहगाई व निजीकरण के विरोध में शहर में प्रदर्शन करते माकपा के सदस्य।
- फोटो : Jind
जींद। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई व निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कानूनगो कपूर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
जिला सचिव रमेश चंद्र ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से देश में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। कृषि कानूनों के विरोध में देश के किसान पिछले 100 दिनों से धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। किसान आंदोलन के समर्थन, महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ एक मार्च से 15 मार्च तक गांव-गांव जाकर सरकार के एजेंडे को उजागर किया जाएगा। 14 व 15 मार्च को माकपा के राज्य सचिव कामरेड सुरेंद्र मलिक अभियान में शामिल होंगे और जनसभाएं करेंगे।
उन्होंने मांग उठाई कि ट्रेनों का बढ़ाया किराया वापस हो, रेलवे के निजीकरण पर रोक लगाई जाए, कृषि कानूनों को रद्द किया जाए, श्रम कानूनों को बहाल किया जाए। इस अवसर पर फूल सिंह श्योकंद, रोहताश नगूरां, कपूर सिंह, सतबीर खरल, संदीप जाजवान, राधेश्याम, रामनिवास, सुभाष तिवारी, सुरेश करसोला, सूरजभान, बारू राम, राजेश, पवन, राजकुमार, इंद्र सिंह, प्रदीप, अनीता, मीना, नीलम, कविता, केलो व प्रमिला मौजूद रहे।