{"_id":"686d65d55600104653077e49","slug":"protest-in-narwana-and-demand-for-release-of-arrested-farmers-raised-jind-news-c-199-1-jnd1002-137526-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना में प्रदर्शन कर गिरफ्तार किसानों की रिहाई की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना में प्रदर्शन कर गिरफ्तार किसानों की रिहाई की उठाई मांग
विज्ञापन
08जेएनडी34-किसानों की रिहाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए किसान। संवाद
नरवाना। नरवाना तहसील कार्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा का धरना लगातार 1176वें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने किया। मंच संचालन महेंद्र सिंह धर्मगढ़ ने संभाला।
मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि जो लोग पहले कहते थे कि सरकार का काम उद्योग चलाना नहीं है, वही अब किसानों से 45 हजार रुपये प्रति एकड़ जमीन लेकर आईएमटी मानेसर में देशी-विदेशी कंपनियों को 17 करोड़ रुपये प्रति एकड़ की दर से बेच रहे हैं। यह किसानों के साथ सरासर अन्याय और धोखाधड़ी है।
उन्होंने बताया कि मेवात के नौ गांवों के किसानों की 1600 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर ली गई है और पिछले एक साल से अधिक समय से किसान न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। बीती रात पुलिस ने इन किसानों को जबरन उठाकर गिरफ्तार कर लिया और टेंट व सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन
इसके विरोध में किसानों ने नरवाना में प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गिरफ्तार किसानों की तत्काल रिहाई और किसानों पर हो रहे अत्याचारों को बंद करने की मांग की गई।
9 जुलाई को होने वाली हड़ताल में पहली बार संयुक्त किसान मोर्चा किसानों के साथ बड़ी संख्या में शामिल होगा। इस अवसर पर मास्टर बलजीत सिंह मांडी, बलदेव सिंह, हवा सिंह, रत्न सिंह, सतबीर, रामधारी, सतबीर फौजी माैजूद रहे।