फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Protest in Badanpur over the discharge of dirty water into Amrit Sarovar; slogans raised against the Sarpanch.

Jind News: अमृत सरोवर में गंदा पानी छोड़ने पर बडनपुर में प्रदर्शन, सरपंच के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 25 May 2026 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Protest in Badanpur over the discharge of dirty water into Amrit Sarovar; slogans raised against the Sarpanch.
24जेएनडी31: तालाब में गंदा पानी छोड़े जाने से नाराज ग्रामीण धरने पर बैठे हुए। संवाद।
नरवाना। बडनपुर गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत बने तालाब में गंदा पानी छोड़े जाने को लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष तालाब के पास पेड़ के नीचे एकत्रित हुए और गांव की सरपंच व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने सरपंच मुर्दाबाद के पोस्टर भी लगाए और समस्या का जल्द समाधान करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सड़क के दूसरी ओर से गंदा पानी अमृत सरोवर योजना के तहत खुदे तालाब में छोड़ा जा रहा है जिससे आसपास के क्षेत्र में बदबू और गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुभाष, धर्मवीर, प्रकाश, रामनिवास, विजय, अशोक और विकास ने बताया कि यह तालाब गांव के विकास और जल संरक्षण के उद्देश्य से बनाया गया था लेकिन अब इसमें गंदा पानी डालकर इसकी उपयोगिता खत्म की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरपंच पर विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उनका कहना था कि तालाब निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा है और गांव के लोगों को गुमराह किया गया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गांव में सप्लाई के पानी की पाइप टूटने से गंदा पानी उसमें मिलकर घरों तक पहुंच रहा है जिससे लोगों को दूषित पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। इससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं।


बाक्स

पंचायत के पास फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए पानी छोड़ा गया है। भ्रष्टाचार के आरोप निराधार हैं। दूसरी तरफ पानी छोड़े जाने की प्रक्रिया लंबी है और जल्द उचित समाधान किया जाएगा। –रेखा रानी, सरपंच, बडनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article