{"_id":"6769ab1f688bc2833506dbf6","slug":"protest-against-union-home-minister-jind-news-c-199-1-jnd1001-127416-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
Mon, 23 Dec 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
23जेएनडी09: मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए नागरिक मंच जींद सदस्य।
जींद। नागरिक मंच के आह्वान पर सोमवार को आंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद डीसी कार्यालय में डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा।
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी से देश की मेहनतकश जनता के साथ धर्म निरपेक्षता व संविधान में विश्वास रखने वालों को गहरा आघात पहुंचा है, इसलिए केंद्रीय गृहमंत्री को इस सांविधानिक पद पर रहने का अधिकार नहीं है। उन्हें तुरंत प्रभाव से मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव ढांडा, दलित अधिकार मंच के सोहनदास ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के बयान से भाजपा का संविधान विरोधी चरित्र उजागर हो गया है। जिस प्रकार से आरएसएस की संचालित भाजपा सरकार देश के संविधान और सांविधानिक अधिकारों को खत्म करने पर तुली हुई है।
विज्ञापन
जनसंघर्ष मंच के सुधीर शास्त्री, मजदूर नेता कपूर सिंह ने कहा कि भाजपा और संघ परिवार संविधान बदलने के जो सपने देख रहे हैं वे चकनाचूर हो रहे हैं। जब तक केंद्रीय गृहमंत्री देश से माफी नहीं मांगते है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 25 दिसंबर को मनु स्मृति दहन दिवस पर संविधान आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर संदीप जाजवान, राजेश, राजेश बराह खुर्द, बिट्टू, संदीप मेहरा, संदीप, महावीर शर्मा, अंग्रेज सिंह, पवन कुमार, राजकुमार, बिजेंद्र, इंद्र सिंह मौजूद रहे।