फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Protest against counter-appointments in the university, memorandum submitted to the registrar

चौधरी रणबीर सिंह विवि में प्रति नियुक्तियों का विरोध, रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन

Thu, 02 Dec 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Protest against counter-appointments in the university, memorandum submitted to the registrar
रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बंसल को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की प्रति नियुक्ति का विवि कर्मचारियों ने विरोध जताया। उन्होंने रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बंसल को ज्ञापन सौंपकर प्रति नियुक्तियां नहीं करने की मांग की।
विज्ञापन

इसके चलते विवि के शिक्षक और गैर शिक्षक व आउटसोर्स कर्मचारियों ने बैठक की। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विवि में प्रतिनियुक्ति पर तुरंत रोक लगाई जाए। विश्वविद्यालय में समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को पदोन्नत किया जाए। आउटसोर्स नीति के तहत लगे कर्मचारियों को भी कार्यकाल के आधार पर पदोन्नति दी जाए व सेवाएं नियमित की जाएं। इसके अलावा कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां भी दूर की जाएं। आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन हर माह पांच तारीख तक जारी किया जाए। शिक्षक और गैर शिक्षक व आउटसोर्स कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बंसल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रोफेसर एसके सिन्हा, डॉ. जसवीर सूरा, डॉ. आंनद मलिक, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. सुनील फोगाट, डॉ. कुलदीप नारा, डॉ. नरेश देसवाल, समरजीत सिंह, नीरज सिंह, सीमा दहिया, अनिल कुमारी, अमित खटकड़, अनूप सिंह व प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed