फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   prosert on mla middha house

भवन निर्माण मजदूरों ने मांगों को लेकर भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास पर किया प्रदर्शन

Tue, 15 Sep 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
prosert on mla middha house
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास पर ज्ञापन सौंपते मजदूर। - फोटो : Jind
भवन निर्माण कामगार यूनियन ने मांगों को लेकर नेहरू पार्क से चलकर मेन बाजार से होते हुए भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास तक प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी समस्याओें को लेकर मांगपत्र विधायक के निजी सचिव को सौंपा। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के जिला उपप्रधान शिलक राम, ब्लॉक सचिव संदीप जाजवान व राज्य सचिव कपूर सिंह ने कहा कि निर्माण मजदूर पिछले लगभग एक महीने से अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय के सामने धरना दे रहे हैं, लेकिन आज तक न तो जिला प्रशासन और न ही सरकार ने इनकी सुनवाई की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार मजदूर व किसानों के लिए बने कानूनों को बदलकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। निर्माण बोर्ड बेतुकी शर्तें लगाकर पंजीकरण तथा सुविधा के लाभ से मजदूरों को वंचित कर रही है। आज निर्माण मजदूर द्वारा किए गए 90 दिन के काम को सत्यापित करवाने के लिए मजदूर दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन कोई भी उनके द्वारा किए गए काम को तस्दीक करने के लिए तैयार नहीं है। जिसकी वजह से अब न तो निर्माण मजदूरों के पंजीकरण हो रहे हैं और न ही सुविधा की राशि मिल रही है। इसलिए यूनियन लगातार मांग कर रही है कि निर्माण कल्याण बोर्ड में 90 दिन के काम की तस्दीक के लिए यूनियनों को अधिकृत किया जाए।
विज्ञापन

माकपा के जिला सचिव रमेश चंद्र ने कहा कि उनकी पार्टी निर्माण मजदूरों की मांगोें का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने में सरकार विफल रही है। मनरेगा में 600 रुपये मजदूरी व 200 दिन काम मिले। फैक्ट्री मजदूरों की नौकरी नहीं जानी चाहिए और न वेतन कटौती हो। यूनियन 14 से 21 सितंबर तक जिला के हर विधायक के आवास पर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर जाएंगे। इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास पर प्रदर्शन किया गया। अगर इसके बाद भी सरकार व प्रशासन ने निर्माण मजदूरों की नही सुनी तो जींद में 21 अक्तूबर को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

 मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भवन निर्माण कामगार यूनियन के सदस्य।

मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भवन निर्माण कामगार यूनियन के सदस्य।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed