{"_id":"666f34d9e00a909cc30a7484","slug":"promotion-of-liquor-vends-on-tricolor-light-poles-jind-news-c-199-1-sroh1007-118609-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तिरंगा लाइट के पोल पर शराब ठेकों का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तिरंगा लाइट के पोल पर शराब ठेकों का प्रचार
Mon, 17 Jun 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
16जेएनडी31 : शहीद मदन लाल धींगड़ा चौक पर लगाया गया शराब ठेके के प्रचार का होर्डिंग्स।
जींद। शहर की सड़कों के बीच लगे बिजली के पोल आजकल शराब का प्रचार कर रहे हैं। अब तक नेताओं को तो अपनी पार्टी का प्रचार करते देखा था, लेकिन शराब का प्रचार जींद जिले में पहली बार हो रहा है।
शहीद मदन लाल धींगड़ा चौक के पास शराब ठेके का बोर्ड बिजली के पोल पर लगा दिया। इस प्रकार के होर्डिंग्स से अब साफ है कि शहर किस तरफ बढ़ रहा है। शहर में गोहना रोड समेत अन्य स्थानों पर डिवाइडरों पर नगर परिषद ने करोड़ों रुपये खर्च कर बिजली पोल लगाए और उन पर तिरंगा लाइट लगाई। रात के समय इन लाइट के कारण शहर का नजारा देखते ही बनता है। जो शहर के सुंदरीकरण को चार चांद लगाती है। कुछ लोग ऐसे हैं, जो इन तिरंगा लाइट पर फलैक्स लगाकर शहर के सुंदरीकरण को ग्रहण लगा रहे हैं। इनके लगाने से तिरंगा लाइट खराब भी हो रही हैं।
स्थान निर्धारित, लेकिन कोई नहीं मान रह
नगर परिषद ने फलैक्स, होर्डिंग्स लगाने के लिए स्थान निर्धारित किए हुए हैं। इसके बावजूद लोग जहां भी जगह दिखाई देती है, वहीं अपनी प्रचार सामग्री लगा देते हैं। नियमों के अनुसार नगर परिषद की अनुमित के बिना कोई प्रचार सामग्री शहर में नहीं लगाई जा सकती है। अब शराब ठेकेदार भी नशे को बढ़ावा देने के लिए होर्डिंग्स लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आ गया है। शराब के प्रचार के लिए लगाए गए होर्डिंग्स को हटाया जा रहा है। सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं ऐसे नशे को बढ़ावा देने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। -अनिल नैन, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद।