{"_id":"6803fcb00c0d3049b90e124e","slug":"procurement-agencies-should-ensure-timely-and-speedy-lifting-of-wheat-crop-pradhan-vedpal-jind-news-c-199-1-jnd1002-133369-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद एजेंसियों गेहूं की फसल का समय पर व तेजी से करवाए उठान : प्रधान वेदपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद एजेंसियों गेहूं की फसल का समय पर व तेजी से करवाए उठान : प्रधान वेदपाल
Sun, 20 Apr 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
19जेएनडी29-पिल्लूखेड़ा में गेहूं से अटी पड़ी नई अनाज मंडी। संवाद
पिल्लूखेड़ा। पिल्लूखेड़ा की नई अनाज मंडी में गेहूं की फसल ने जोर पकड़ा हुआ है। इससे बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। गेहूं का सीजन होने से मंडी गेहूं की ढेरियों और बोरियों से अटी पड़ी है। गेहूं की आवक बढ़ने से व मजदूरों की कमी के चलते ज्यादातर किसान अपनी धान की फसल को कंबाइन से निकलवा रहे हैं।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान वेदपाल भनवाला ने बताया कि गेंहू की फसल मंडी में आ रही है। मंडी में गेंहू की फसल डालने के लिए जगह नहीं रही है। उन्होंने बताया कि तेजी से उठान नहीं होने से आढ़ती परेशान है, क्योंकि अगर कोई किसान फसल लेकर आता है तो आढ़ती उस फसल को कहां डलवाए, यह चिंता का विषय बना हुआ है। नई अनाज मंडी गेंहू की ढेरियां और बोरियों से अटी पड़ी है। जहां तक नजर जाती है गेहूं की ढेरियां व बोरियां ही नजर आ रहीं हैं।