फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Private bus operator and roadways employee clash over boarding a ride, video goes viral

Jind News: सवारी बैठाने पर भिड़े निजी बस परिचालक व रोडवेज कर्मचारी, वीडियो वायरल

Sat, 02 Dec 2023 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 02 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Private bus operator and roadways employee clash over boarding a ride, video goes viral
01जेएनडी08-पटियाला चौक के पास सवारियां भर रही बिना परमिट की बसें। संवाद
जींद। हांसी रूट पर बिना परमिट की निजी बस द्वारा सवारी बैठाने का वीडियो वायरल हुआ है। सवारी बैठाने से मना करने पर निजी बस परिचालक वीडियो बना रहे रोडवेज कर्मचारी के साथ मारपीट करने की भी कोशिश कर रहा है। हालांकि निजी बस का हांसी रूट का परमिट नहीं है लेकिन धड़ल्ले से सवारियां भरी जा रही हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो एक-दो दिन पुरानी है, जिसमें एक निजी बस पटियाला चौक के पास सवारियों को बैठाते हुए दिखाई दे रही है। निजी बस के आगे खड़ी रोडवेज बस के चालक-परिचालक ने सवारियां बैठाने की वीडियो बनानी शुरू कर दी। तभी उस निजी बस से उतरकर परिचालक आया और उसने वीडियो बना रहे रोडवेज परिचालक के साथ धक्का-मुक्की की और उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की। रोडवेज चालक-परिचालकों ने आरोप लगाया कि बिना परमिट की निजी बस हांसी रूट पर चलाई जा रही है। पटियाला चौक से प्रतिदिन सवारियां बैठाई जाती है। इसको रोडवेज बस के आगे-आगे चलाया जा रहा है। सवारियां नहीं मिलने से रोडवेज को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


काकड़ोद, किठाना, धनौरी भी बिना परमिट की दौड़ रही बसें

नरवाना क्षेत्र के कई रूटों पर बिना परमिट की निजी बसें दौड़ रही हैं। नरवाना क्षेत्र के काकड़ोद, सुरबरा, किठाना और धनौरी रूट पर कई महीने से बिना परमिट की बसें चल रही है। काकड़ोद, सुरबरा और डोहानाखेड़ा की तरफ जाने वाली निजी बस रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी हो जाती है जो वहीं से सवारियां बैठाती है। हालांकि यह बसें कई माह से चल रही हैं लेकिन जिला परिवहन विभाग इन बसों पर रोक लगाने में नाकामयाब है। इन बिना परमिट की बसों के चलते से रोडवेज को काफी नुकसान हो रहा है। वहीं इन बसों में छात्रों की आधी टिकट भी नहीं काटी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक उनके पास इस तरह की शिकायत नहीं आई है। यदि कोई शिकायत आती है तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

--नरोत्तम शर्मा, बस अड्डा इंचार्ज, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed