फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Principal accused of molesting girl students appears in court

Jind News: छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी प्राचार्य अदालत में पेश

Sun, 05 Nov 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 05 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Principal accused of molesting girl students appears in court
जींद। उचाना के राजकीय स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोपी प्राचार्य को पुलिस ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। पुलिस ने जो तथ्य अदालत में पेश किए, उनको देखते हुए अदालत ने प्राचार्य को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। पुलिस ने स्कूल से सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर कब्जे में ले ली। वहीं प्राचार्य के कमरे के दरवाजे पर लगे काले शीशे को जिला शिक्षा अधिकारी ने उतरवा दिया गया है। उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

उचाना के एक राजकीय स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रपति, शिक्षा विभाग और अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर प्राचार्य पर अश्लील हरकत और प्रताड़ित करने आरोप लगाए थे। मामला संज्ञान में आने पर शिक्षा विभाग ने आरोपी प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया था। 30 अक्तूबर को उचाना थाना पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
स्कूल की 60 छात्राओं ने हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया को भेजे दिए बयान में प्राचार्य पर अश्लील हरकत करने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। आयोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए थे। डीएसपी अमित भाटिया के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने शनिवार को प्राचार्य को उसके गांव बड़ौदा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उचाना थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि प्राचार्य को दो दिन के लिए अदालत ने रिमांड पर सौंपा है। मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी प्राचार्य का मोबाइल फोन बरामद करेगी। इसमें से भी कुछ सबूत मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed