{"_id":"6797d59af6ae0e4d540b4a5c","slug":"priest-raped-minor-girl-in-temple-case-registered-jind-news-c-199-1-sroh1006-129078-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पुजारी ने मंदिर में नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पुजारी ने मंदिर में नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन
जींद। अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव में पुजारी पर मंदिर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप है। नाबालिग लड़की इस मंदिर में अपने परिजनों के साथ पूजा अर्चना के लिए जाती थी। हालांकि यह मामला करीब दो महीने पुराना है। आरोप है कि पुजारी ने लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई हुई है। अलेवा थाना पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण करने चार 17 पाॅक्सो एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला कर लिया है।
अलेवा थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी अपनी मौसी के साथ दूसरे गांव के मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जाती थी। लगभग दो माह पहले मंदिर के पुजारी बिट्टू ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसकी आरोपी ने अश्लील वीडियो और फोटो भी ले लिए। पिछले दिनों ने पुजारी ने अपने किसी जानकार को उनके गांव भेजा और उसकी बेटी को बाइक पर अपने साथ ले गया।
बेटी के गायब होने पर जब उन्होंने तलाश किया तो वह बिट्टू पुजारी वाले मंदिर में मिली। जब उन्होंने बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी पुजारी ने लगभग दो माह पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था और उसकी अश्लील वीडियो तथा फोटो भी ले लिए थे। अश्लील वीडियो के वायरल होने के डर से वह बाइक सवार युवक के साथ गई थी, जो उसे मंदिर में पुजारी के पास छोड़ कर चला गया। पुलिस ने मंदिर के पुजारी बिट्टू के खिलाफ दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट, अपहरण समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।