{"_id":"6883d56398774669bb0b5e1b","slug":"preparations-started-on-war-footing-to-start-opd-in-medical-college-jind-news-c-199-1-sroh1009-138330-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर शुरू की तैयारी
Sat, 26 Jul 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
25जेएनडी05: मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवाने के लिए निरीक्षण करते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड
जींद। जींद मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करने को लेकर विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्हाेंने मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करने को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग के अलावा स्वास्थ्य शिक्षा व शोध विभाग के अधिकारियों ने भी अपनी तैयारी अंतिम चरण में होने की बात कहते हुए एक सप्ताह में ओपीडी शुरू होने की बात कही।
डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि 26 अगस्त को उनके पिता पूर्व विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा की पुण्यतिथि है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जींद में रैली करेंगे। इसी दौरान ओपीडी का शुभारंभ औपचारिक रूप से कराया जाएगा। डॉ. मिड्ढा ने मेडिकल कॉलेज में पेयजल, पानी की निकास, चिकित्सकों की उपलब्धता समेत तमाम विषयों पर अधिकारियों से रिपोर्ट ली।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज के निदेशक डाॅ. राजीव महेंद्रु ने बताया कि ओपीडी शुरू करने की सभी तैयारी की जा रही है। कुछ चिकित्सकों को भी ओपीडी के लिए चिह्नित कर लिया है। वहीं अन्य चिकित्सकों से भी मेडिकल कॉलेज में सेवा देने के लिए बात की जा रही है। इसके लिए जींद के नागरिक अस्पताल के अलावा अन्य विभागों से भी चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
एमबीबीएस की मिलेंगी सीटें
इस दौरान मेडिकल कॉलेज के निदेशक डाॅ. राजीव महेंद्रु ने बताया कि अभी ओपीडी शुरू होने से अगले साल होने वाली नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) के बाद जींद के मेडिकल कॉलेज को भी एमबीबीएस की सीटें मिल जाएंगी। इसके बाद यहां कक्षाएं शुरू होने से साथ ही चिकित्सक तैयार होंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में जींद का मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को बड़ा केंद्र बनेगा। निदेशक ने सिविल सर्जन से आह्वान किया कि वह ओपीडी शुरू करने में उनकी मदद करें। इस पर सिविल सर्जन डाॅ. सुमन कोहली ने कहा कि नियमानुसार वह जो भी सुविधाएं उपलब्ध करा सकते हैं प्राथमिकता के आधार पर दी जाएंगी।
डाॅ. मिड्ढा देंगे एंबुलेंस
इस दौरान मेडिकल काॅलेज के निदेशक डाॅ. राजीव महेंद्रु ने कहा कि कई बार ऐसे मरीज भी आ सकते हैं, जिनके लिए यहां सुविधा नहीं हो। इनके लिए स्वास्थ्य विभाग से एंबुलेंस की सहायता चाहिए। इस पर विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि एक एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग से मिली जाएगी, दूसरी एंबुलेंस की सुविधा वह अपने स्तर पर किसी संस्था की सहायता से करवाएंगे। इससे एक बार एंबुलेंस की जरूरत पड़ने पर विकल्प के तौर पर दूसरी एंबुलेंस भी मौजूद रहेगी।