फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pradhan and former Pradhan face to face regarding Kandela Khap conference

Jind: कंडेला खाप सम्मेलन को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान आमने-सामने, वर्तमान ने आयोजित किया, पूर्व ने नकारा

Sun, 02 Apr 2023 01:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 01:55 AM IST
सार

वर्तमान प्रधान ने खाप सम्मेलन आयोजित किया। पूर्व प्रधान ने नकारा। कंडेला के ऐतिहासिक चबूतरे पर उत्तर भारत खाप सम्मेलन आज होगा। सम्मेलन के दौरान खापों के चौधरी सामाजिक मुद्दों पर मंथन करेंगे। 

विज्ञापन
Pradhan and former Pradhan face to face regarding Kandela Khap conference
कंडेला खाप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में कंडेला गांव के ऐतिहासिक चबूतरे पर रविवार को होने वाले उत्तर भारत खाप सम्मेलन को लेकर कंडेला खाप के दो प्रधान आमने-सामने हो गए हैं। कंडेला खाप के वर्तमान प्रधान ओमप्रकाश ने जहां रविवार को उत्तर भारत खाप सम्मेलन होने की जानकारी दी हैए वहीं पूर्व प्रधान टेकराम ने इस बात को नकार दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को दोनों प्रधानों ने प्रेस को जारी बयान में अपनी-अपनी राय दी है। कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश ने कहा है कि रविवार को गांव कंडेला के ऐतिहासिक चबूतरे पर उत्तर भारत खाप सम्मेलन किया जाएगा। सम्मेलन में देश तथा प्रदेश से 150 से अधिक खापों के प्रतिनिधि शिरकत करने पहुंचेंगे। खाप प्रतिनिधियों को रहने व ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान खापों के चौधरी सामाजिक मुद्दों पर मंथन करेंगे, जिसमें समाज में पैदा हुई बुराइयों पर गहनता से विचार किया जाएगा। साथ ही उन बुराइयों को कैसे समाप्त किया जाए, इस पर भी मंथन होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत खाप सम्मेलन में समाज उत्थान तथा भाईचारे को लेकर विचार-विर्मश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांट कर राजनीति की जा रही है। इसके चलते भाईचारा हाशिये पर जा रहा है। बावजूद इसके ग्रामीण आंचल के लोगों में भाईचारा अटूट है। सभी सुख-दुख में एक दूसरे के भागीदार बनते हैं। इसी सोच को और मजबूत करने के साथ खापें एकजुट होकर समाजहित में मार्गदर्शक फैसले लेंगी। उन्होंने कहा कि खापें सामाजिक हैं, लेकिन खापों के राजनीतिकरण की भी बात सामने आती हैं। खापों का राजनीतिकरण न हो, इसको लेकर खापों का संगठित होना जरूरी है।

कंडेला खाप ने नहीं बुलाया उत्तर भारत खाप सम्मेलन
कंडेला खाप के पूर्व प्रधान एवं राष्ट्रीय सर्व खाप संयोजक टेकराम ने कहा कि कुछ लोग कंडेला खाप का नाम लेकर खापों को कंडेला में बुलाकर खापों को गुमराह कर रहे हैं। दो अप्रैल को खापों की कोई भी किसी तरह की बैठक नहीं बुलाई गई। यदि किसी ने इस तरह का बयान दिया है तो वह गैर जिम्मेदाराना बयान है। कंडेला खाप का दो अप्रैल की बैठक से कोई संबंध नहीं है।


उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति विदेश से आकर खाप का भाईचारा बिगाड़ देता है और फिर भाईचारा बिगाड़ कर विदेश भाग जाता है। ऐसे सोच के व्यक्ति से बचना चाहिए। दो अप्रैल को कंडेला गांव में खापों की बैठक की कोई विधिवत सूचना नहीं है। खापों की बैठक करने की एक मर्यादा तथा परंपराओं की पालना की जाती है, लेकिन इस तरह की गैर मर्यादित घटनाओं से खाप की साख कमजोर होती है। इस अवसर पर भीरा दालमवाला, खाप प्रवक्ता मा. कर्मवीर लोहचब, दयानंद बोहतवाला, हजूरा, ओमी कंडेला, रामदिया खोखरी, सुरेंद्र कडेला मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed