फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   power hous imployee protest against government

पावर हाउस से कर्मचारियों की संख्या घटाने के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 10 Jul 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
power hous imployee protest against government
ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन जींद ने बुधवार को एक्सईएन कार्यालय पर यूनिट प्रधान सुरेंद्र जुलानी की अध्यक्षता में धरना दिया। इस दौरान एक्सईएन के माध्यम से एसई के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सर्किल सचिव रामफल दलाल ने बताया कि निगम मैनेजमेंट लगातार कर्मचारी विरोधी नीति लागू कर रही है। कच्चे कर्मचारियों का रोजगार छीना जा रहा है तो सब स्टेशन स्टाफ की पोस्ट कम करने का फरमान भी जारी किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 33 केवी के पावर हाउस पर पहले छह एसए व एक एसएसए था। अब निगम ने सब स्टेशन पर चार एसए व एक एसएसए को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार का तानाशाही फरमान है। इससे विभाग में पदों की संख्या भी कम होगी और कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्य का भार भी पड़ेगा। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर कम होंगे। दुर्घटना की संभावना ज्यादा होगी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर पावर हाउस रिहायशी क्षेत्रों से दूर वीरान क्षेत्रों में हैं। एक-एक कर्मचारी सब स्टेशनों पर ड्यूटी नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि अगर सरकार यह आदेश वापस नहीं लेगी तो यूनियन कोई भी बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने बताया कि इन मांगों को लेकर 11 जुलाई को नरवाना, 12 को सफीदों डिवीजन में धरने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम जींद डिविजन में कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया है। वहां पर जींद यूनिट ने कार्यकारी अभियंता को पत्र लिखकर अपना विरोध जताया। इस अवसर पर रामबीर शर्मा, संजीव ढांडा, राकेश ईक्कस, राजेश श्योराण, नसीब, सुरेश गतोली, राजेंद्र करसोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed