{"_id":"62321c9cae979028773bcc50","slug":"postmortem-done-by-taking-out-the-dead-body-of-the-newborn-from-the-ground-jind-news-rtk6412257125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन से नवजात का शव निकालकर करवाया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन से नवजात का शव निकालकर करवाया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
जींद। भिवानी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान हुई नवजात बच्ची की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने जमीन से शव निकालकर नवजात का पीजीआई खानपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया, ताकि यह पता चल सके कि नवजात की मौत चिकित्सकों की लापरवाही से हुई या नहीं।
सोमवार को भिवानी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की डिलीवरी के दौरान नवजात बच्ची की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। फिर बच्ची के परिजन रोहतक रोड चौकी में पहुंच गए थे और उन्होंने चिकित्सकों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी। गौरतलब है कि विनोद की पत्नी कविता की डिलीवरी भिवानी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में होनी थी। अस्पताल प्रबंधन लगातार नॉर्मल डिलीवरी होने की बात करता रहा, लेकिन कविता की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। कविता की हालत ज्यादा बिगड़ने पर अस्पताल ने उसे दूसरे निजी अस्पताल में भेज दिया। इस पर वह कविता को लेकर अस्पताल में पहुंचे तो वहां कविता को एक मृत बच्ची पैदा हुई थी।
परिजनों की मांग पर हुआ पोस्टमार्टम
नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर आरोप लगाते हुए रोहतक रोड पुलिस चौकी में जमा हो गए थे, जहां उन्होंने हंगामा भी किया था। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझाकर बच्ची के शव को दफनवा दिया था, लेकिन परिजन दोबारा फिर नवजात के शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद पुलिस ने नवजात के शव को जमीन से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम करवाने को लेकर नागरिक अस्पताल लेकर आए।