फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Postal department will remove the errors of Aadhar card by organizing camp

आधार, आम आदमी का अधिकार योजना चलाएगा डाक विभाग

Wed, 08 Jun 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Postal department will remove the errors of Aadhar card by organizing camp
जींद। आधार, आम आदमी का अधिकार योजना के तहत डाक विभाग अब स्कूल कॉलेजों अन्य स्थानों पर शिविर लगाकर आधार कार्ड में हुई त्रुटियां ठीक करेगा। डाक विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार और वीरवार को राजकीय कॉलेज में डाक विभाग इस तरह का शिविर लगाएगा।
विज्ञापन

भारत में आधार कार्ड आईडी प्रूफ के लिए सबसे बड़ा दस्तावेज है। आजकल बैंक में खाता खुलवाने से लेकर बच्चों के स्कूल में दाखिले, प्रत्येक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को इसकी जरूरत होती है, लेकिन आधार कार्ड बनवाते समय कुछ त्रुटियां रह जाती हैं। मकान या मोबाइल नंबर बदलने के बाद उनका संशोधन आदि भी समय समय पर होते हैं।
विज्ञापन

अधिकतर लोगों का आधार कार्ड से मोबाइल नंबर ही लिंक नहीं है। यह सबसे बड़ी समस्या है क्योंकि बिना मोबाइल नंबर लिंक के आधार से संबंधित कोई भी कार्य नहीं हो पाता है। इसलिए सबसे पहले आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाना होता है, लेकिन इनमें यह संशोधन कराना मुश्किलों भरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन अब डाक विभाग जगह जगह शिविर लगाकर आधार कार्ड की यह त्रुटियां ठीक करेगा। मोबाइल नंबर संशोधन, जन्मतिथि, मकान का पता आदि संशोधित किया जा सकेगा। जन्म तिथि केवल एक बार ही ठीक किया जा सकता है। इसलिए आधार कार्ड में जब भी कोई गलती ठीक करवाएं तो वह पूरी सावधानी से करवानी चाहिए।
बॉक्स
डाक विभाग लगाएगा शिविर
डाक विभाग एक जगह पर दो दिन शिविर लगाएगा। आठ व नौ जून को राजकीय कॉलेज में आधार कार्ड की गलतियां ठीक करने के लिए शिविर का आयोजन होगा,10 और 11 जून को गांधी नगर में स्थित मुख्य डाकघर में ही शिविर लगेगा। इसके अलावा प्रत्येक डाकघर में शिविर लगाकर आधार कार्ड की गलतियों को ठीक किया जाएगा। अन्य स्थानों पर भी समय समय पर शिविर आयोजित होंगे।

बॉक्स
आधार कार्ड में गलितयां ठीक करने के लिए डाक विभाग आधार आम आदमी का अधिकार योजना चला रहा है। इसमें विभिन्न कॉलेजों, स्कूलों व अन्य शिक्षण संस्थाओं में शिविर लगाकर डाक विभाग के कर्मचारी व अधिकारी आधार कार्ड की गलतियां ठीक करेंगे। जिन लोगों के आधार कार्ड में गलतियां हैं, उनको इन शिविरों में भाग लेना चाहिए।
--संजीव कुमार, मुख्य पोस्ट मास्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed