फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Post-mortem of the body of a young man who was hit by a bus

बस की चपेट में आए युवक के शव का हुआ पोस्टमार्टम

Tue, 02 Aug 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Post-mortem of the body of a young man who was hit by a bus
रानी तालाब पर सोमवार देर सायं को बस की चपेट में आने से विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी प्रदीप की मौत मामले में परिजनों ने बस चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। मंगलवार सुबह बस चालक अरड़ाना निवासी राकेश की गिरफ्तारी होने के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका भाई प्रदीप शहर में रंग रोगन का काम करता था। वह सोमवार दोपहर बाद किसी काम के चलते गोहाना रोड पर गया था लेकिन जब वह वापस रानी तालाब की तरफ पहुंचा तो जींद से असंध रूट पर चलने वाली एक निजी बस ने उसकी बाइक को टक्कर मारकर उसे कुचल दिया। जिसके चलते उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी लेकिन मृतक के परिजनों ने सोमवार देर सायं को शिकायत देने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया और बस चालक की गिरफ्तारी की मांग की। मंगलवार को पुलिस ने बस चालक अरड़ाना निवासी राकेश को गिरफ्तार कर लिया और मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने पर सहमत हुए।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed