फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Poor Barauli is worried, he is trapped in a case: JP

बड़ौली बेचारा परेशान है, वो एक केस में फंस रहा है : जेपी

Tue, 25 Feb 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 25 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Poor Barauli is worried, he is trapped in a case: JP
24जेएनडी35-जींद में पत्रकारों से बातचीत करते सांसद जयप्रकाश। संवाद
जींद। हिसार सांसद जयप्रकाश ने कहा कि कांग्रेस को लेकर भाजपा परिवारवाद की बात करती है। भाजपा में परिवारवाद क्या नहीं है। राव इंद्रजीत की बेटी, किरण चौधरी की बेटी, क्या ये परिवारवाद नहीं है। उन्होंने हरियाणवी लहजे में कहा पहले ऐसा कहा करते थे कि झूठे मरजै, लेकिन इनकै तो ताप भी नहीं चढ़दा। बड़ौली परेशान हैं और वो एक केस में फंस रहे हैं। वे सोमवार को जींद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो योजनाएं बनाई है, वे महज हवा-हवाई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष वहीं बनेगा, जिसके लिए ज्यादा विधायकों ने अनुशंसा की हुई है। भाजपा छल-बल से विधानसभा चुनाव जीती। ईवीएम मेें गोल-माल से जनता की भावनाओं को ठगा गया। निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने वैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की थी लेकिन जनता के साथ ठगी करने वाली भाजपा उत्तराखंड में तो वैलेट पेपर से चुनाव करा सकती है। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में कोई भी अधिकारी गलत करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जो विकास कार्य होने चाहिए थे, वो नहीं हो रहे हैं। भ्रष्टाचार किसी से छुपा नही है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि बिना खर्ची पर्ची नौकरी देते हैं, लेकिन उन्होंने मुद्दा उठाया कि कितनी नौकरी मिली। ए और बी में कितने हरियाणा के लोगों को नौकरी मिली। डी ग्रुप में युवाओं के साथ ठगी हुई है। जॉब सिक्योरिटी एक्ट के तहत अपावयमेंट शुरू कर दी। आज तीन हजार बच्चे बिना स्टेशन के घूम रहे हैं। एचकेआरएन के पांच हजार बच्चे हटा दिए। यह कानून को मानने वाले नहीं है। अमेरिका तक भ्रष्टाचार के मामले में उनकी बदनामी हो चुकी है। जींद की फिजा कांग्रेस ने बदली है। एक-एक टाइम में सौ-सौ करोड़ की ग्रांट हुड्डा ने दी, सांसद जयप्रकाश ने दी हैं। वहीं कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस संगठन का गठन जल्द ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed