{"_id":"68963efe27a0fe7b250a6f73","slug":"pond-overflowed-in-malvi-village-for-15-days-fear-of-water-reaching-homes-jind-news-c-199-1-sroh1006-139031-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मालवी गांव में 15 दिन तालाब ओवरफ्लो, पानी घरों तक पहुंचने का बना डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मालवी गांव में 15 दिन तालाब ओवरफ्लो, पानी घरों तक पहुंचने का बना डर
Fri, 08 Aug 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
08जेएनडी14-मालवी गांव में बारिश के कारण हुए जलभराव को दिखाते हुए ग्रामीण। संवाद
- फोटो : संवाद
जुलाना। क्षेत्र के मालवी गांव में बारिश के पानी से तालाब इतना भर गया है कि लोगों को घरों तक पानी आने का डर सता रहा है। गांव में यह स्थिति 15 दिन से बनी हुई है।
इसक बाद भी पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। अगर अब बारिश हो जाती है तो ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा गांव का मार्ग
वैसे सिंचाई विभाग ने गांव से पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन और पंप सेट तो दे दिए लेकिन बिजली निगम की ओर से अस्थाई कनेक्शन नहीं मिल पाया है।
इसके अलावा मालवी गांव में फरमाना रोड भी पानी में डूब गया है। ऐसे में ग्रामीण या तो पानी से होकर गुजरें या दो किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करें। इसके अलावा उनके पास आने जाने का कोई रास्ता नहीं है। बाइक चालकों ने तो इस रास्ते आना ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन
जलभराव का पता चलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तो पहुंचे लेकिन समाधान नहीं किया है। यहां पानी में मच्छर पनपने शुरू हो गए हैं। ऐसे में बीमारियां फैलने का खतरा बन गया है। रात को गर्मी के साथ-साथ मच्छर भी परेशान करने लगे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द निकासी व्यवस्था की जाए ताकि उन्हें हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
बॉक्स
मालवी से फरमाना रोड पर सड़क के दोनों ओर तालाब हैं। बरसात होने के कारण ओवरफ्लो हो गए हैं। यह स्थाई समस्या है लेकिन प्रशासन ने अभी तक स्थाई समाधान नहीं कर पाया है। जलभराव से मच्छर पैदा हो रहे हैं जिससे गांव में बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
-- -धर्मेंद्र पहलवान।
बॉक्स
गांव में जलभराव की समस्या है। सिंचाई विभाग ने पंप और पाइप लाइन तो दे दी लेकिन बिजली निगम की ओर से कनेक्शन नहीं मिला है जिससे निकासी का काम अटक गया है। ग्रामीणों की परेशानी को देखे हुए प्रशासन को पानी निकासी का जल्द समाधान करना चाहिए।
-- सुधीर, पंचायत समिति सदस्य।
वर्जन
बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सिंचाई विभाग ने पंप सेट तो भेज दिया लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं मिला है। बिजली कनेक्शन को लेकर निगम अधिकारियों से मिले हैं। जल्द ही अस्थाई कनेक्शन मिल जाएगा। मिलेगा काम शुरू कर दिया जाएगा।
-- -राजेंद्र सिंह, सरपंच मालवी

08जेएनडी14-मालवी गांव में बारिश के कारण हुए जलभराव को दिखाते हुए ग्रामीण। संवाद- फोटो : संवाद