{"_id":"5f8b2c4f8ebc3e27873358b5","slug":"pollution-is-being-increased-by-burning-garbage-in-civil-hospital-jind-jind-news-rtk5788388137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल जींद में कूड़ा जलाकर बढ़ाया जा रहा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल जींद में कूड़ा जलाकर बढ़ाया जा रहा प्रदूषण
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कूड़े को लगाई गई आग और उसमें से उठ रहा धुआं।
- फोटो : Jind
विभिन्न सामाजिक संस्थाएं जगह-जगह से कूड़ा उठाकर स्वच्छता पखवाड़ा मना रही हैं, लेकिन नागरिक अस्पताल प्रशासन के लिए स्वच्छता पखवाड़े के अलग ही मायने हैं। अस्पताल परिसर में पड़े कूड़े को उठाने की बजाय आग लगाई जा रही है। इससे न केवल स्वच्छता पर ग्रहण लग रहा है, बल्कि अस्पताल में दाखिल व आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्तूबर से जिले में विभिन्न संस्थाएं तथा प्रशासन भी स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है। 15 दिन तक चले इस स्वच्छता पखवाड़े को शनिवार तक मनाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कई जगह सफाई अभियान की शुरूआत की। अन्ना टीम, जयति जयति हिंदू महान संगठन, अग्रवाल समाज, सेव संस्था समेत कई अन्य संस्थाओं ने भी स्वच्छता पखवाड़ा मनाया। इसके अलावा बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन ने ईंट भट्ठों को भी बंद करवाया हुआ है। वहीं नागरिक अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता पखवाड़े से कोई मतलब नहीं है। यहां के कर्मचारी कूड़े को एक जगह इकट्ठा करके उसको उठाने की बजाय उसमें आग लगा रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है बल्कि स्वच्छता पखवाड़े पर भी ग्रहण लगता है। हालांकि शनिवार को अस्पताल में छुट्टी थी लेकिन इमरजेंसी वार्ड में मरीज आ रहे थे। इसके अलावा अस्पताल में भी मरीज दाखिल हैं। इस कूड़े में आग लगाने के बाद उठे धुएं ने हवा के चलते अस्पताल बिल्डिंग की तरफ ही रुख किया।
अस्पताल परिसर में कूड़ा इकट्ठा करके उसमें आग लगाना गलत है। इस बारे में पता किया जाएगा तथा सफाई कर्मचारियों को कूड़ा उठाने के निर्देश दिए जाएंगे।
मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद।