{"_id":"1e6f4f9cd64bc277502657e381d30be8","slug":"political-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ा वर्ग के लोग संगठित होंगे तो बनेंगे शासक : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ा वर्ग के लोग संगठित होंगे तो बनेंगे शासक : सैनी
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग संगठित होगा तो वे एक शासक बन सकेंगे। रेल के डिब्बे बनने की बजाय रेल का इंजन बनने की हिम्मत रखनी चाहिए। तभी पिछड़ा वर्ग का उद्धार हो सकेगा। पूरे प्रदेश में ओबीसी के आरक्षण को बचाने के लिए छिड़ी हुई मुहिम पिछड़ा वर्ग के लोगों में नया जोश भरने का काम कर रही है। सैनी रविवार को जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित ओबीसी बिग्रेड के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता हरियाणा ओबीसी के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल राठी ने की।
सांसद सैनी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग संगठित होकर चलने की जरूरत है, इससे उन्हें किसी प्रकार के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। हम किसी भी आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन आरक्षण मौजूद जनसंख्या के आधार पर होना चाहिए। हम व्यक्तिगत रूप से रास्ता तो ढूंढ लेते हैं लेकिन जब हक कि बात आती है तो हम कहीं खो जाते हैं। इसलिए पिछड़ा वर्ग एकजुटता का परिचय दें। सांसद सैनी ने कहा कि हम संसद में आरक्षण के मुद्दे को जोर से उठाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग को पंचायत से लेकर संसद तक व नौकरियों के मामले में भी 27 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए। राजकुमार सैनी ने सम्मेलन के समापन के उपरांत आरटीआई से मांगा गया वह जवाब भी मीडिया कर्मियों को दिखाया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल में नौकरियों में इतना भेदभाव किया गया कि अधिकतर नौकरियां जनरल कोटे को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी में दी गई है। सांसद ने पिछली सरकार द्वारा नौकरियों में किए गए भेदभाव को दर्शाने का काम किया। इस मौके पर हनुमान, मामन सैनी, धर्मपाल, रामनिवास, विरेंद्र स्वामी, चंद्रभान जांगड़ा, राजकुमार रोलीवाल, सतबीर गौतम, राजकुमार गुहलाचीका, राजीव राणा, सत्यनारायण, रोशन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
सांसद राजकुमार सैनी की पिछले दिनों जनसभा में हुए हंगामे को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान पुलिस कर्मचारी आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। लेकिन इस दौरान किसी भी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।