फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police went to Himachal to catch Charas smuggler and returned empty handed

चरस तस्कर को पकड़ने हिमाचल गई पुलिस खाली हाथ लौटी

Tue, 12 Apr 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police went to Himachal to catch Charas smuggler and returned empty handed
अलेवा (जींद)। छह अप्रैल को चरस के साथ काबू किए गए गांव नगूरां निवासी राजेश उर्फ राजा के बताने पर पुलिस चरस तस्कर को पकड़ने के लिए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के बंजार शहर गई थी। इसके भनक लगने पर कारोबारी भाग गया, जिससे पुलिस रविवार रात खाली हाथ लौट आई। अब दोबारा फिर पुलिस जल्द ही हिमाचल प्रदेश में दबिश देगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि छह अप्रैल को अलेवा थाना पुलिस ने नगूरां गांव से पांच किलो 270 ग्राम चरस के साथ गांव नगूरां निवासी राजेश उर्फ राजा को गिरफ्तार किया था। आरोपी को पुलिस ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान राजेश ने बताया कि वह कुल्लू के बंजार शहर से एक व्यक्ति से चरस लेकर आता था। नगूरां चौकी प्रभारी चंद्रपाल की अगुवाई में पुलिस टीम रविवार को कुल्लू पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस खाली हाथ लौट आई। सोमवार को राजेश को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed