फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   police station, beating some mans, jind

थाने में चल रही पंचायत में जमकर चले लात घूसे

Fri, 18 Nov 2016 12:26 AM IST
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
police station, beating some mans, jind
सफीदों में थाना परिसर में झगड़े को लेकर महिला व पुरुषों के बीच हुई तनातनी। - फोटो : bureau
 गांव रामनगर में गली की जमीन के विवाद को लेकर सफीदों थाने में चल रही पंचायत में बृहस्पतिवार को जमकर लात घूंसे चले। लात घूंसे चलते देखकर थाने में मौजूद पुलिस कर्मचारियों और पंचायत में शामिल लोगों ने बीच बचाव किया और दोनों ही गुटों को अलग-अलग किया। पुलिस ने इस दौरान थाने में हंगामा कर रहे दो लोगों को काबू कर लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। थाने में चल रही पंचायत में पहुंचे आए रामनगर निवासी नरेंद्र, रूपचंद, रामकुमार, चैन सिंह, राजबीर, मुख्तार सिंह, राजू, सुशील, प्रकाश और उदय सिंह ने बताया कि गांव में एक गली को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके सुलझाने के लिए वे थाना सफीदों में पंचायत लेकर पहुंचे थे। इसमें एक पक्ष के सोनू और बलराज ने पंचायत में आए राजेश कुमार के साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

 गली की जमीन को उनके पूर्वजों ने गांव को दान में दी थी। इसके कारण सोनू और बल्लू जमीन पर दोबारा से कब्जा कर गली को बंद करवाना चाहते हैं। वहीं उनका चचेरा भाई निक्कू गली पर बने मकान को भी तोड़ने के लिए तैयार है, ताकि गली चौड़ी हो सके। गली चौड़ी नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से निक्कू को राजी कर गली चौड़ी करवाने की तैयारियां की जा रही थी, लेकिन सोनू और बलराज इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने बताया कि निक्कू और उसके भाई प्रदीप ने जब सोनू और बलराज की बात नहीं मानी तो उनकी महिलाओं ने झूठा 100 नंबर पर फोन कर गलत आरोप भी लगा दिए। जिसको लेकर गांव में झगड़ा हो गया था। इसके बाद थाना परिसर में मामले को लेकर बातचीत चल रही थी। तभी सोनू और बलराज ने पंचायती राजेश को लात-घूंसे से मारना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने बीच बचाव करके उसे छुड़वाया और सोनू और बलराज को काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


थाने में पंचायत के दौरान हंगामा करने पर व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने रामनगर निवासी सोनू और बलराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस कानून व्यवस्था खराब नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास, थाना प्रभारी सफीदों
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed