शनिवार को जिला पुलिस ने उपस्थिति दिवस मनाया। इसके तहत पूरे जिले की पुलिस दिनभर सड़कों पर दिखाई दी। पुलिस ने इस दौरान 80 वाहनों के चालान काटे, जबकि दो को इंपाउंड किया है। इसके अलावा काफी लोगों को यातायात नियमों के के बारे में जागरूक किया।
एसएसपी ओमप्रकाश नरवाल ने खुद सड़क पर उतरे और वाहनों की जांच की। एएसपी अजीत सिंह शेखावत, डीएसपी पुष्पा खत्री, डीएसपी कप्तान सिंह, डीएसपी धर्मबीर, डीएसपी जितेंद्र ने भी वाहनों की जांच की। इस दौरान जिले में 80 वाहनों के चालान काटे गए। कागजात नहीं होने पर दो वाहनों को जब्त कर लिया गया है। एसएसपी ने सभी पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाने के निर्देश दिए। वहीं रेलवे स्टेशन परिसर व आसपास के क्षेत्र में राजकीय रेलवे पुलिस ने भी उपस्थिति दिवस मनाया। थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने सभी जवानों के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन परिसर, टिकट घर, टिकट आरक्षण कार्यालय, माल गोदाम, रेलवे कॉलोनियों पर पेट्रोलिंग की।

लोगों के सामान की जांच करती रेलवे पुलिस।- फोटो : Jind