फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police raid in guest house

देह व्यापार के शक में गेस्ट हाउस पर पुलिस ने मारा छापा, दो महिला एक युवक व व्यक्ति हिरासत में

Sun, 12 Jan 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police raid in guest house
सफीदों। देह व्यापार के शक में पुलिस ने सूचना के आधार पर खानसर चौक स्थित एक गेस्ट हाउस में छापामारी की। यहां कमरों से पुलिस टीम ने दो महिलाओं, एक युवक व एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जबकि दो युवक मौका देख भाग गए। इस मामले में पूछताछ चल रही है। दोनों महिलाएं पानीपत की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस ने फिलहाल गेस्ट हाउस को सील कर अपनी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पर पुलिस ने वहां दबिश दी। यहां से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं गेस्ट हाउस संचालक सोनीपत के मुरथल निवासी दीपक का कहना है कि महिलाएं गेस्ट हाउस में आई थीं, जैसे ही वह गेस्ट हाउस में आई तो पुलिस टीम भी साथ आ पहुंची। उन्हें नहीं पता पुलिस उन्हें क्यों ले गई है। लेकिन वह कोई संदिग्ध हालत में नहीं थी। हिरासत में लिए गए युवकों में एक उसका वर्कर है, जो गेस्ट हाउस में काम करता है। दोनों महिलाएं बुजुर्ग व्यक्ति के साथ आई थी।
विज्ञापन

पूछताछ कर रही पुलिस
फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूूछताछ कर रही है। होटल को सील कर दिया है। होटल मालिक को कागजातों समेत बुलाया गया है। इसके बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। - कर्ण सिंह, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed