फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police on remand for fake income tax gang leader

फर्जी आयकर अधिकारी गिरोह के सरगना को पुलिस ने लिया रिमांड पर

Tue, 25 Aug 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police on remand for fake income tax gang leader
महिलाओं को फर्जी आयकर अधिकारी का प्रशिक्षण देने वाले मुनीष वर्मा को रविवार को परिजनों द्वारा शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया था। सोमवार को मुनीष को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पकड़ी गई स्वाति और श्वेता को भी रिमांड पूरा होने के कारण अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रवि ज्वलेर्स की दुकान में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर आई श्वेता और स्वाति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच में दिल्ली निवासी मनीष वर्मा का नाम सामने आया था। मुनीष की तलाश में पुलिस ने दिल्ली में उसके घर तथा अन्य ठिकानों पर दबिश दी थी। लगातार दबिश के चलते दो दिन बाद परिजनों ने मुनीष को शहर थाना जींद में पेश कर दिया था। रिमांड के दौरान पुलिस मुनीष से यह पता लगाने का प्रयास करेगी की उसने गिरोह कैसे तैयार किया। इन दोनों महिलाओं के अलावा उसके साथ पहले कितने लोग काम कर चुके हैं और कितने व्यक्तियों को अब तक ठगा हुआ है। लोगों को ठगने का यह मुनीष का तीसरा काम था। इससे पहले वह लोगों से सट्टे लगवाता था। इसके बाद इंश्योरेंस करवाने के नाम पर ठगी का खेल शुरू किया और अब लॉकडाउन के बाद फर्जी अधिकारियों की टीम तैयार करने के बाद ज्वेलर्स को छापा मारने का डर दिखाकर रुपये ऐंठने की नई योजना शुरू की थी।
विज्ञापन

मुनीष वर्मा को लिया दो दिन के रिमांड पर
ज्वेलर्स को ठगने के लिए फर्जी आयकर अधिकारी बनकर आई दोनों महिलाओं की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया है। इनको फर्जी आयकर अधिकारी का प्रशिक्षण देने वाले मुनीष वर्मा को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान मुनीष से पूछताछ की जाएगी कि अब तक कितने लोगों को ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह खटकड़ डीएसपी उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed