{"_id":"656a3d3c5197836ebb06d384","slug":"police-arrested-two-accused-of-theft-jind-news-c-199-1-sroh1009-9546-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को किया काबू
Sat, 02 Dec 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
जींद। जुलाना में आढ़ती की दुकान के गल्ले से 2.23 लाख रुपये की नकदी व बेलरखां गांव में खेत में बने कमरे से बैटरी, इन्वर्टर व अन्य सामान चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गतौली निवासी जितेंद्र उर्फ बांदर व गुरुसर निवासी सुमित को काबू किया है।
जुलाना मंडी के आढ़ती अनिल ने 25 नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह आढ़त के काम के चलते धान बेचने के लिए दुकान से बाहर गया हुआ था। इस दौरान अज्ञात लोगों ने दुकान के गल्ले से 2.23 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। इस मामले में पुलिस ने गतौली निवासी जितेंद्र उर्फ बांदर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 81500 रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा दूसरे मामले में बेलरखां निवासी मंगल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 18 जून को उसके खेत में बने कमरे से अज्ञात लोगों ने बैटरी, इन्वर्टर, हुक्का व गैस सिलिंडर को चोरी किया है। इस मामले में पुलिस ने अंबरसर निवासी सुमित को काबू किया है। सुमित के कब्जे से चोरी किए गए सामान के बेचे हुए 2500 रुपये बरामद किए हैं।