फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police arrested three accused in robbery case

ज्वेलर लूट मामला: पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, सात जुलाई को हुई थी वारदात

Sat, 12 Jul 2025 09:38 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 09:38 PM IST
सार

ज्वेलर से हुए 50 लाख कीमत के गहनों की लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested three accused in robbery case
लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद-रोहतक बॉर्डर नहर से सात जुलाई को गांव पौली की तरफ ज्वेलर से हुए 50 लाख कीमत के गहनों की लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

विज्ञापन


जुलाना थाना पुलिस ने ज्वेलर की शिकायत पर तीन बाइकों पर सवार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया था।डीएसपी संजय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आरोपियों की पहचान जुलाना निवासी सुमित, जुलाना निवासी हरिओम, बुढाखेड़ा के जतिन के तौर पर हुई है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


सात जुलाई को विकास नगर जींद निवासी अनिल सोमवार दोपहर बाद को बाइक पर रोहतक से आधा किलो सोना और पांच किलो चांदी के जेवरात लेकर रोहतक से जींद आ रहा था। इनकी कीमत 50 लाख रुपये थी। जींद-रोहतक बॉर्डर नहर से गांव पौली की तरफ तीन बाइकों पर सवार होकर आए लुटेरों ने अनिल के साथ मारपीट कर असलहा के बल पर जेवरात वाले बैग को लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तलाशी अभियान भी चलाया, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। जुलाना थाना पुलिस ने ज्वेलर अनिल की शिकायत पर अज्ञात आधा दर्जन लुटेरों के खिलाफ लूट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

ये भी पढ़ें: Clean City In Haryana: हरियाणा में यह शहर है सबसे स्वच्छ, शहरी विकास मंत्रालय दिल्ली में करेगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed