{"_id":"6898e55d500e9be252010ad1","slug":"pledged-to-use-indigenous-products-jind-news-c-199-1-jnd1002-139123-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की दिलाई शपथ
Mon, 11 Aug 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी11-स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित संगोष्ठी में भाग लेते हुए सदस्य। स्रोत : संगठन
- फोटो : संवाद
जींद। शहर के एक निजी स्कूल में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया और स्वदेशी वस्तुओं के लिए शपथ दिलाई गई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रांत संघठक कुलदीप पूनिया रहे। कुलदीप पूनिया ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से स्वदेशी के आह्वान का स्वागत करता है। यहां प्रधानमंत्री ने कहा है कि स्वदेशी उत्पादों की खरीद और बिक्री भी राष्ट्र की सच्ची सेवा है।
पूनिया ने कहा कि ऐसे में देश को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं। मंच का दृढ़ विश्वास है कि राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गई कि वह सभी स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे। उसके बाद जींद शहर में बाइक रैली निकाली गई जो गोपाल स्कूल से शुरू होकर बाजार, सफीदों रोड से होती हई रानी तालाब के ऊपर यात्रा का समापन हुआ। इसमें युवा प्रमुख अजय राणा ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र गुप्ता, संदीप गर्ग, जसवीर, जिला संपर्क प्रमुख वीरेंद्र पिंडारा, डॉ. नवीन शर्मा, सोनू, अनिल, ललिता, कौशल्या, रोहन सैनी, प्रतीक और वीर सेन भी मौजूद रहे।