{"_id":"695ab0ae4b0d5329eb0314b2","slug":"pledged-to-quit-addiction-and-live-a-healthy-life-jind-news-c-199-1-sroh1009-146478-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नशा छोड़ो, स्वस्थ जीवन जियो की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नशा छोड़ो, स्वस्थ जीवन जियो की दिलाई शपथ
Sun, 04 Jan 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
04जेएनडी26: स्कूल में छात्राओं को नशे से दूर रहने व दूसरों को जागरूक करने के लिए प्रेरित करते ह
जींद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर के तहत शनिवार को स्वयंसेविकाओं को नशा छोड़ो, स्वस्थ जीवन जियो की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य अनीता सांगवान ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है बल्कि पूरे परिवार, समाज और देश को भी कमजोर करती है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वह स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें।
एनएसएस प्रभारी सृष्टि व जिला नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज नरेश ढांडा ने स्वयंसेविकाओं को शपथ दिलाई कि वह किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगी, नशे से दूर रहने का संदेश अपने परिवार, पड़ोस और मित्रों तक पहुंचाएंगी तथा समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर दीपा, कांता व प्रियंका मौजूद रही।