फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   pistel, fire attendom, dead one jind

पिस्तौल से अचानक चली गोली, युवक की मौत

Sun, 06 Nov 2016 12:10 AM IST
jind
jind Updated Sun, 06 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
pistel, fire attendom, dead one jind
गोली मारने के आरोपी को हिरासत में लेती पुलिस। - फोटो : bureau
 बस स्टैंड के सामने कार में बैठे युवक की लाइसेंसी पिस्तौल से चली गोली से एक युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने पांच लोगों पर योजनाबद्घ तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि आरोपी युवक का कहना है कि पिस्तौल को देखते समय इत्तफाकिया गोली चल गई और गोली छाती में लगने के चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या व साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने युवक को गोली मारने के आरोपी युवक संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बड़ौदी निवासी जसबीर के साथ गांव का ही 23 वर्षीय कप्तान सिंह शनिवार सुबह कार में सवार होकर जींद आया था। जसबीर बस स्टैंड के सामने स्थित फोटोस्टेट की दुकान पर आईडी की फोटोकॉपी करवाने के लिए अंदर चला गया और कप्तान गाड़ी में ही बैठा रहा। फोटोस्टेट की दुकान चलाने वाला युवक गांव पोकरीखेड़ी निवासी संदीप मृतक कप्तान का दोस्त था। इस दौरान गाड़ी में बैठे कप्तान ने आवाज लगाकर संदीप को अपने पास बुला लिया। जब संदीप गाड़ी के डेस बोर्ड में रखा जसबीर के लाइसेंस पिस्तौल को निकाल लिया और दुकानदार संदीप को दिखाने लगा। आरोपी संदीप हाथ में पिस्तौल लेकर देखने लगा तो इसी दौरान लोडेड होने के कारण गोली चल गई और गोली कप्तान के छाती पर जा लगी। इसमें कप्तान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद युवक जसबीर व संदीप उसके उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में ले आए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली लगने से मौत की सूचना पाकर एसपी राजेंद्र मीणा नागरिक अस्पताल में पहुंचे और घटना मामले की जानकारी हासिल की। लेकिन बाद में अस्पताल में पहुंचे मृतक कप्तान के परिजनों ने योजनाबद्घ तरीके से हत्या करने के आरोप लगाया। उसने आरोप लगाया कि गांव बड़ौदी निवासी गाड़ी चालक जसबीर व परिवार के लोगों ने योजनाबंद तरीके से गोली मरवाकर हत्या की है। पुलिस ने मृतक कप्तान के चचेरे भाई राजीव की शिकायत पर गांव बड़ौदी निवासी जसबीर, उसके भाई विकास, कर्ण सिंह, राममूर्ति, गांव पोकरीखेड़ी निवासी संदीप के खिलाफ हत्या व साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


योजनाबद्घ तरीके से की हत्या
गांव बड़ौदी निवासी राजीव ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह उसके चचेरे भाई कप्तान के खिलाफ गांव के ही जसबीर, विकास, कर्ण सिंह व राममूर्ति ने रची है। योजना के तहत सुबह जसबीर उसके भाई कप्तान को गाड़ी में बैठाकर जींद ले आया। जहां पर योजनाबद्घ तरीके से जसबीर ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से उसके भाई की बस स्टैंड जींद के निकट गोली मारकर हत्या करवा दी। इसलिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव बड़ौदी निवासी जसबीर, उसके भाई विकास, कर्ण सिंह, राममूर्ति, गांव पोकरीखेड़ी निवासी संदीप के खिलाफ हत्या व साजिश रचने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिम लेने के लिए आईडी की फोटोस्टेट कराने गया था
आरोपी गाड़ी के मालिक जसबीर ने बताया कि मृतक युवक कप्तान जींद के एक सेंटर में कोचिंग लेता है। शनिवार सुबह कप्तान उसकी गाड़ी में बैठकर जींद आया था। उसने मोबाइल के लिए सिम लेना था और उसके लिए आइडी की फोटोकॉपी की जरूरत थी। इस दौरान कप्तान अपने जानकार गांव पोकरीखेड़ी निवासी संदीप की दुकान पर ले गया। इस दौरान वह दुकान के अंदर फोटोकॉपी करवाने के लिए दुकान पर चला गया। इस दौरान आवाज लगाकर उसने दुकानदार संदीप को अपने पास बुला लिया। इस दौरान उसने गाड़ी के डेस बोर्ड में रखी उसकी लाइसेंसी पिस्तौल को निकाल लिया और संदीप को दिखाने लगा। संदीप के हाथ में पिस्तौल लेते ही बटन दब गया और उससे चली गई कप्तान की छाती में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही वह दुकान से बाहर आया तो कप्तान को गोली लग चुकी थी। इसके बाद कप्तान को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिस्तौल का वजन देखने के लिए पिस्तौल हाथ में उठाई
गोली चलाने के आरोपी गांव पोकरीखेड़ी निवासी संदीप ने बताया कि वह दुकान पर लगा था। इसी दौरान कप्तान ने उसे आवाज लगाकर अपने पास बुला लिया। वह गाड़ी की खिड़की से कप्तान के साथ बातचीत करने लगा। इस दौरान कप्तान हाथ में पिस्तौल लेकर उसे दिखाने लगा। उसने पिस्तौल का छोटा साइज होने के चलते वजन देखने के लिए अपने हाथ में ले लिया। जब वह पिस्तौल को देखने लगा तो उसका बटन दब गया और गोली कप्तान को जा लगी। इसमें कप्तान की मौत हो गई। उसकी कप्तान को गोली मारने की कोई मंशा नहीं थी। नागरिक अस्पताल में पहुंचे एसपी राजेंद्र मीणा ने बताया कि युवक की गोली लगने से मौत हुई है। जिस युवक के हाथ से गोली लगी वह इत्तफाकिया बता रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

हड्डी से टकराकर बाहर निकली गोली
 युवक की छाती के ऊपर गोली लगी है। गोली युवक के शरीर के अंदर नहीं गई बल्कि हड्डी से टकराकर बाहर निकल आई। युवक को लगी गोली व पिस्तौल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने साजिश के तहत हत्या के आरोप लगाए है। उसके आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या व साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। जांच के बाद ही मामले से पर्दा उठ पाएगा।

 - कुलवंत सिंह, सिविल लाइन चौकी प्रभारी

मीडिया कर्मियों से उलझी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मीडियाकर्मी भी अस्पताल पहुंच गए। यहां जब पुलिस गाड़ी से पिस्तौल व अन्य सामान निकाल रही थी, तभी मीडियाकर्मी फोटो खींचने लगे। इस पर एक पुलिसकर्मी ने बदतमीजी करते हुए इससे रोकने का प्रयास किया, लेकिन मीडिया कर्मियों ने इसका विरोध किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed