{"_id":"66ad4a1c0be22405130de9c6","slug":"phirni-will-be-constructed-in-nguran-with-rs-139-crore-jind-news-c-199-1-jnd1001-120935-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 1.39 करोड़ से नगूरां में फिरनी का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 1.39 करोड़ से नगूरां में फिरनी का होगा निर्माण
Sat, 03 Aug 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां गांव की पंचायत के लंबे प्रयास के बाद आखिरकार फिरनी की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए सरकार ने एक करोड़ 39 लाख 75 हजार रुपये मंजूर किए हैं। इस पर काम शुरू हो गया है। यह फिरनी कैथल रोड, धनखेड़ी रोड होते हुए बधाना रोड तक बनेगी।
पंचायत विभाग ने सरकार के पास कैथल रोड से बधाना गांव तक फिरनी बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। यह फिरनी नगूरां, धनखेड़ी तथा बधाना गांव की सड़क को जोड़ेगी। हालांकि अभी भी उक्त फिरनी पर लोगों ने कब्जा किया हुआ है। यह फिरनी तीन सड़कों को जोड़ने का काम करेगी। इस फिरनी के बन जाने के बाद धनखड़ी-बधाना जाने वाले लोगों को बाजार के अंदर से होकर नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनका समय बचने के साथ काफी राहत मिलेगी।
काफी समय से फिरनी बनाने की हो रही थी मांग
नगूरां गांव के सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप ने बताया कि लोग काफी समय से नगूरां बस स्टैंड से बाईपास होते हुए बधाना गांव की सड़क तक फिरनी का निर्माण करवाने की मांग कर रहे थे। फिरनी के निर्माण के लिए पंचायत ने जमीन पैमाइश करवाने के साथ अवैध कब्जाधारियों को सूचित कर दिया है। इस पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
नगूरां गांव में फिरनी बनाने के लिए सरकार से एक करोड़ 39 लाख 75 हजार मंजूर किए हैं। फिरनी पर काम भी शुरू हो चुका है। फिरनी के बन जाने के बाद नगूरां तथा आसपास के गांव के लोगों को फायदा होगा। -सूरज, जेई, पंचायती विभाग, अलेवा।