फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People protested and jammed the road in Danoda due to no electricity

बिजली नहीं आने पर दनौदा में लोगों ने दिया धरना और जाम किया रोड

Sun, 22 Aug 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
People protested and jammed the road in Danoda due to no electricity
दनौदा कलां में जाम लगाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Jind
बिजली नहीं आने पर नरवाना उपमंडल के दनौदा गांव में लोगों शुक्रवार रात ने बिजली घर के बाहर प्रदर्शन किया। अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर हिसार चंडीगढ़ मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन

दनौदा गांव निवासी सत्यवान नैन ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से बिजली नहीं आ रही थी। इसके चलते गांव के कुछ रात शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे गांव में बने 33 केवी बिजली घर पर पहुंचे थे। अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जिससे लोगों ने जाम लगा दिया। वहीं बिजली निगम के एसडीओ अतुल रंगा ने बताया कि केबल जल जाने के कारण समस्या आई हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि पांच दिन पहले भी बिजली की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया था। ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारी जानबूझ कर शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं दे रहे। हालांकि कुछ देर के बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

राम कॉलोनी में शुक्रवार पूरी रात बिजली रही बाधित
रामकॉलोनी में शुक्रवार रात से लेकर शनिवार रात नौ बजे तक बिजली बाधित रही। इस कारण लोगों को काफी परेशानी रही। कॉलोनी में बिजली जाने कारण सेक्टर नौ स्थित पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में फ्यूज उडने के कारण लोगों को परेशानी हुई। बिजली निगम के एसई श्यामबीर सैनी ने कहा कि शनिवार को सुबह से ही बारिश हो रही थी। इसके चलते फाल्ट को ठीक करने में थोड़ा समय लग गया। कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान करवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed